मौजूदा समय में फेसबुक जहां लोगों को आपस में जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है वहीं आए दिन इसके कई नुकसान भी सामने आते रहते हैं।
आए दिन आप खबरों में पढ़ते होंगे कि लड़का-लड़की फेसबुक पर दोस्त बनें, धोखा दिया और चलते बने। हालांकि ऐसे मामलों की संख्या है तो बहुत कम लेकिन इन्हें नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है।
फेसबुक पर अनफ्रेंड करना पड़ा महंगा
घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। जहां एक लड़की को फेसबुक पर लड़के को अनफ्रेंड करने की सजा जलकर भुगतनी पड़ी।
लड़की बुरी तरह जल चुकी है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि इस लड़की ने इस लड़के अपनी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट से अनफ्रेंड कर दिया था। लड़का इस बात से इतना अधिक नाराज हुआ कि उसने खौलता हुआ पानी लड़की के चेहरे पर फेंक दिया।
कैसे हुई पूरी वारदात
लड़का घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुआ और घर में मौजूद मां-बेटी दोनों को अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसने किचन में जाकर पानी उबाला और लड़की पर हमला कर दिया।
लड़का कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि इंटरमीडिएट का छात्र है।
कैसे हुई थी दोस्ती
दोनों के बीच करीब एक साल पहले सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्ती हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ये लड़का फेसबुक पर गंदे और भद्दे कमेंट लिखने लगा। जिसके बाद लड़की ने उसे अनफ्रेंड कर दिया।
जिससे लड़का बुरी तरह अवसाद में था और इसी के चलते उसने ये कदम उठाया। हालांकि लड़का अब भी फरार चल रहा है।