फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान नहीं, ये हैं जीते जागते हनुमान! यकीन न हो तो देखिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे देश में लोग ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते जब किसी खास इंसान को ही भगवान का रूप मानकर उसकी पूजा करना शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन


ये भी एक ऐसे ही लड़के की कहानी है। छह साल के इस छोटे से बच्चे की खासियत ये है कि उसकी कमर से पूंछ निकलती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़के की पूंछ बारह इंच की हो चुकी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है।

Trending Videos

हनुमान है ये

छह साल के अमर सिंह को पूंछ ‌होने की वजह से हनुमान भगवान माना जाता है। ये लड़का उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव निजमापुर का है।

निजमापुर और आस-पास के गांव वाले इस लड़के को हनुमान जी का अवतार मानते हैं और इसको पूजते हैं।

उसे हनुमान का रूप मानने और उसकी भली-भांति ढंग से पूजा करने में अमर सिंह के मां-बाप भी पूरे गांव वालों का साथ देते हैं।

पैदा होने पर थे बाल

अमर के पिता अजमेर सिंह का कहना है कि जब अमर पैदा हुआ था तभी उसकी कमर में लगभग एक इंच के  बाल थे।

अजमेर सिंह का कहना है कि अगर वो चाहते तो इन बालों को कटवा देते और अभी भी इसे साफ ही रखते। लेकिन उनके ऐसा न करने के पीछे लड़के को भगवान की तरफ से दिया गया तोहफा समझना है।

अमर पढ़ाई-लिखाई में तेज-तर्रार है और उसे अपना ज्यादातर वक्त गायों के साथ बिताना पसंद है।

है एक दुर्लभ बीमारी

पूंछ होने की वजह से लड़के को भगवान मानने वाले लोगों से अलग हटकर डॉक्टरों की अलग ही राय है।

डॉक्टरों का कहना है कि लड़के को भगवान मानना पूरी तरह से अंधविश्वास का साथ देना है। उनका कहना है कि लड़के को स्पिना बीफीडा नाम के बर्थ डिफेक्ट से पीड़ित है।

कुछ दुर्लभ लोग ही इस तरह की बीमारी से पीड़ित र‌हते हैं। मां के गर्भ में फॉलिक एसिड की कमी की वजह से बच्चे के शरीर की रीढ़ में इस तरह की दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन

फिर भी है भगवान

डॉक्टरों की दलीलें सुनने के बाद भी अमर के मां-बाप इसे कोई जन्म के दौरान की गड़बड़ी नहीं बल्कि अपनी खुशकिस्मती मानते हैं कि उनके घर में भगवान ने जन्म लिया है।

इस नन्हें से बच्‍चे को जरूरत पड़ने पर हनुमान भगवान की तरह ही मुकुट और लंगोट पहनाकर सजा दिया जाता है। मुंह पर हनुमान जैसे ही सिंदूर लगाकर उसकी खूब पूजा की जाती है।

कब्रिस्तान से नि‌‌कालते थे लाशें, फिर भून कर खा जाते ये पाकिस्तानी भाई!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें