लोग तरह-तरह से अपने घर को बनवाते हैं। किसी को घर के ऊपर डबल स्टोरीज बनवाना अच्छा लगता है तो किसी को अपने घर में खास जरूरतें पूरी करनी होती हैं।
लेकिन इस दंपति के सपनों का घर ऐसा है जिसे कोई सोच भी नहीं सकता।
कोई बंगला या फिर अपार्टमेंट नहीं, बल्कि इस जोड़े का घर है एक जूता। एक ऐसा बड़ा जूता जिसमें समां जाता है पूरा घर।
पता है 'साइज 318 बूट'
अपनी तरह का ये खास घर न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के हेजलनट में है। इस घर की खासियत ये है कि वो एक बड़े से बूट के शेप में बना हुआ है।
बाहर से दिखने में बूट लेकिन अंदर से ये एक खूबसूरत कॉटेज है जो खास जोड़ो के लिए बनाया गया है।
दरअसल ये घर पति-पत्नी स्टीव और जूडी का है। इन दोनों ने अपने इस घर को छुट्टियां मनाने आए कपल्स के लिए दे दिया है।
इस घर के आस-पास का माहौल भी घर जितना ही सुंदर है। आपको बता दें कि इस बूट हाउस का पता 'साइज 318 बूट' है।
जो चाहिए वो मिलेगा
इस बूट हाउस के इसके अंदर एक फायरप्लेस, एक बरामदा, एक बेडरूम और एक बाथरूम है जिसमें दो लोग एक साथ नहा सकते हैं।
इस बूट हाउस में रुकने के लिए स्टीव और जूड एक रात का 150 पाउंड लेते हैं।
इतने अलग माहौल में छुट्टियां मनाने का अपना अलग ही मजा है। तो आप कब आ रहें हैं यहां?
हिम्मत हो तभी देखें: औरत के साथ घटी रूह कंपा देने वाली घटना
करिश्मा! फायदे के लिए पैदा कर दी छह पैरों वाली भेड़