दुनिया में ऐसे लोगों और चीजों की कमी नहीं जो हमें हैरानी में डाल दें। कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानी है इस शख्स की जो महज 27 साल की उम्र में दादा बनने वाला है।
यूं तो 27 साल की उम्र में खून जवान होता है और इस पीढ़ी को नई पीढ़ी कहा जाता है, लेकिन यहां तो ये शख्स इस उम्र में दादा बनकर सबको हैरत में डालने वाला है।
27 साल का ये होने वाला दादा असलियत में एक कातिल है और इन दिनों जेल में सजा काट रहा है।
सब कुछ जल्दी
मिरर के मुताबिक 27 साल का ये कैदी बचपन से ही जुर्म की दुनिया में आ गया था। चोरियां करना और कत्ल जैसे खौफनाक वारदातों को अंजाम देना उसके लिए बाएं हाथ का खेल है।
27 साल के इस कैदी की कहानी सबसे अलग इसलिए भी है क्योंकि जब वो 14 साल का था, तभी उसे एक बेटी हो गई थी।
इतनी छोटी सी उम्र में पिता बनने वाले इस व्यक्ति ने अपनी बेटी को जुर्म की दुनिया में रहते हुए ही पाला और बड़ा किया।
अब उसकी बेटी की उम्र 13 साल की है। वो जेल में अपनी सजा काट रहा था कि तभी उसे मिला अपनी जिंदगी का एक और झटका।
13 साल की मां
27 साल के पिता को जेल में जब ये पता चला कि उसकी 13 साल की बेटी प्रेंगनेंट है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
उसे ये भी पता चला कि उसकी बेटी पांच महीने से प्रेगनेंट है और अपने बढ़ते पेट की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर रही है।
फेसबुक पर आ रहें कमेंट में कुछ लोगों ने इतनी कम उम्र में मां बनने जा रही लड़की के लिए खुशी का इजहार किया है तो कुछ लोगों ने इसे घटना को नीचता और गंदगी से जोड़ा है।
यंग दादाजी बनने के हैं अपने मजे
13 साल की लड़की के प्रेगनेंट होने की वजह से उसके स्कूल ने उसे निकाल बाहर किया है। कुछ कानूनी कारणों की वजह से बेटी और उसके कातिल पिता का नाम नहीं बताया जा सकता है।
पर, कम उम्र में दादा बनने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी साउथ वेल्स के रहने वाले शेम डेविस 29 साल में दादा बन चुके हैं।
ऐसे लोगों का कहना है कि कम उम्र में दादाजी बनने के भी अपने मजे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जवान होकर अपने पोते-पोती के साथ ऐसी कई सारी चीजे कर सकते हैं जो बुढ़ापे के कारण नहीं की जा सकती। जैसे साथ में खेलना, दौड़ना।
हद है! पहले महंगी घड़ी चुराई, फिर प्राईवेट पार्ट में छुपा ली