फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई कुत्तों के लिए 'स्पेशल बीयर'

Wed, 09 Jan 2013 01:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


इंसान तो बीयर के दीवाने हैं ही लेकिन जल्द ही कुत्ते भी बीयर पीते देखे जा सकेंगे। ऑरेगन सिटी में बीयर कंपनी बोनेयार्ड ब्रेबेरी ने कुत्तों के लिए स्पेशल बीयर लांच की है। कहा जा रहा है बीयर इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी ने नया टारगेट खोजा है। देखना ये है कि कुत्तों को बोनेयार्ड ब्रेबेरी की ये बीयर कितनी पसंद आती है।



आरेगन प्रांत की सिटी ऑफ बैंड में बीयर कंपनी ने कुत्तों की स्पेशल बीयर डेव्ड ग्रॉग को लांच किया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इंसान के वफादार साथी के लिए यह बीयर काफी स्वास्थ्यवर्धक है और इसे बतौर लिक्विड और खाने के साथ मिलाकर कुत्तों को दिया जा सकता है। कुत्ते चाहें तो इसे बॉटल से भी पी सकते हैं। यागी अब कुत्ते भी पेग ले सकेंगे।
विज्ञापन


मेट्रो.यूके.इन के अनुसार बोनेयार्ड का कहना है कि इस बीयर में अल्कोहल नहीं है, इसमें वेजिटेबल, मसाले, शहद, जिंजर और चिनामोन मिलाया गया है। इसे पीते ही कुत्तों को सुकून होता है और शरीर में रक्त संचार तेज हो जाता है।
विज्ञापन


कुत्तों की स्पेशल बीयर का आइडिया बोनेयार्ड के टेस्टर डेनियल कीटन का है। कीटन का कहना है कि उनका अपना कुत्ता इस बीयर का इतना दीवाना है कि पूरी बोतल गटक जाता है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि लोग बीयर का लेबल देखकर हैरान होते हैं और फिर पूछते हैं - क्या ये वाकई कुत्तों के लिए है! 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें