फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं 'बॉडीगार्ड' ही न बन जाए आपकी जान का दुश्मन

Wed, 26 Sep 2012 12:59 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो बॉडीगार्ड जान की सलामती के लिए रखे जाते हैं लेकिन ये बॉडीगार्ड आपकी जान का दुश्मन बन रहा है। उत्तर भारत के हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों में बॉडीगार्ड से जान का खतरा बताया गया है। घबराने की जरूरत नहीं है, हम बॉडीगार्ड यानी सुरक्षाकर्मी की नहीं बल्कि तंबाकू मिले बॉडीगार्ड गुटके की बात कर रहे हैं जो इन दिनों लोगों की जान का दुश्मन बन गया है।
विज्ञापन


हरियाणा में पिछले दिनों छापमारी के बाद बॉडीगार्ड पान मसाले के सैंपल लिए गए। जांच में पाया गया कि इसमें तंबाकू मिलाकर बेचा जा रहा है। ऐसे में जब राज्य में गुटखे पर प्रतिबंध लगा है, कंपनी ने साधारण पान मसाले में गुटखा मिलाकर बेचना शुरू कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने सूचना दी है कि बाजार से लिये गए नमूनों की टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है तथा 'बॉडीगार्ड' नाम के पान मसाले को खाने के लिए असुरक्षित पाया गया है। इस गुटके में तम्बाकू पाया गया है और हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त, 2012 से तम्बाकू या निकोटीन वाले गुटके एवं पान मसाले, चाहे वे किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध हैं, के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। खाद्य एवं औषध प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गत दिवस चलाये गये एक अभियान के दौरान सैक्टर-29 में लेजर वेली पार्क के निकट किंगडम ऑफ ड्रीम्स के बाहर बैठे एक पान विक्रेता से बॉडीगार्ड गुटके के नमूने लिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें