आजकल की दुनिया में बड़े दिल वाले कम ही मिलते हैं। लेकिन एक बड़े शरीर की मालकिन का दिल इतना ब़ड़ा निकला कि उसका ज्यादा वजन भी उसके दिल को कमजोर नहीं कर सका। यहां बात हो रही है 450 किलो वजनी शरीर की मालकिन मारिया रोजालेस की। मारिया ने अपनी बहन के बेटे की मौत का अपराध अपने सिर पर ले लिया क्योंकि वो नहीं चाहती कि बहन का दूसरा बच्चा मां के प्यार से मोहताज हो जाए।
दरअसल रोजालेस ने कहा कि उसकी बहन जेमी का दो साल का बेटा उसके शरीर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। रोजालेस के खिलाफ पुलिस तफ्तीश चलने लगी और मुकदमा भी। यहां तक कि लोगों के बीच रोजालेस को 'हॉफ टन किलर' के नाम से पुकारा जाने लगा। दूसरी तरफ पुलिस तफ्तीश के बाद सामने आया कि रोजालेस बहन को बचा रही है।
बात सामने आई तो पता चला कि रोजालेस हत्यारी नहीं है। दरअसल उसकी बहन जेमी ने ही अपने दो साल के बेटे की हत्या कर दी थी। जेमी को जेल हो गई लेकिन रोजालेस को इस का अफसोस है कि जेमी का दूसरा बच्चा बिन मां के रहेगा। रोजालेस का कहना है कि वो अपनी बहन को इसलिए बचाना चाह रही थी कि एक बच्चे के चलते दूसरे बच्चे को मां के प्यार से महरूम न होना प़ड़े।
दरअसल रोजालेस को बच्चों से बहुत प्यार है लेकिन इतने बड़े शरीर के चलते वो सपने में भी नहीं सोच सकती कि किसी बच्चे की देखभाल कर सकती है। रोजालेस का शरीर इतना फैल चुका है कि नहाने और फ्रेश होने के लिए के लिए भी उसे कम से कम दस लोगों को जरूरत पड़ती है। इस काम में रोजालेस का पति उसकी हर संभव मदद करता है।