फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमगादड़ पहुंची अस्पताल, नर्सों ने कराई डिलीवरी

Wed, 18 Sep 2013 03:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमूमन चमगाद़ड़ के बारे में लोग सुनना या जानना कम ही पसंद करते हैं। उनके लिए चमगादड़ एक ऐसा स्तनधारी है जो अंधेरे में रहता है और उल्टा लटका रहता है। लेकिन ये कहानी थोड़ी अलग है।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, ये एक मादा चमगादड़ की दुखभरी कहानी है। जिसे एक पिस्सू ने काट लिया और उसकी वजह से वो अपंग हो गई।

हालांकि अपंग होने के बाद इस मादा को अस्पताल ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया के टोल्गा बैट अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पाया कि ये मादा चमगादड़ काफी कमजोर हो चुकी है और किसी भी वक्त मर सकती है।

एक ओर जहां मादा काफी कमजोर थी वहीं अस्पताल की नर्सों को जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती भी है। उसके दर्द का एक कारण ये भी था कि उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। ऐसे में वहां मौजूद नर्सों ने सोचा कि वो प्रेगनेंसी में उसकी मदद करेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने डिलीवरी तो करा दी लेकिन अपंग हो जाने की वजह से बच्चे को जन्म देने के बाद ही वो मर गई। मरने से पहले थोड़ी देर के लिए ही सही उसने अपने बच्चे को प्यार जरूर कर लिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें