फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार! जर्मनी में पैदा हुई 'लेडी गामा पहलवान'

Wed, 31 Jul 2013 03:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'पूत के पांव पालने में दिख जाते है' वाला मुहावरा आपने भी सुना होगा। कुछ बच्चे जरा बड़ा होते ही कमाल कर जाते हैं। लेकिन इस बच्ची ने पैदा होते ही रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, 26 जुलाई को जन्मा बच्ची जर्मनी का सबसे वजनी शिशु है। जसलीन का जन्म लिपजिग के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुआ। जन्म के समय ही जसलीन का वजन 6.10 किलोग्राम (13.47 पौंड) से अधिक था।

रिकॉर्ड के लिए नंगे नहाए लोग

बच्ची की लंबाई भी औसतन लंबाई से अधिक 22.6 इंच है। आमतौर पर जन्म के समय एक स्वस्थ बच्चे का वजन साढ़े तीन किलोग्राम होता है।

डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश मामलों में बच्चे का वजन मां के मोटे होने की वजह से अधिक होता है या फिर अगर मां को डायबीटिज हो तो भी बच्चे वजनी पैदा होते हैं।
विज्ञापन


पर जसलीन के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है। जसलीन की मां बेहद सामान्य कद-काठी की महिला है पर हां उन्हें गैस्टेशनल डायबीटिज है और संभव है कि इस वजह से ही बच्ची का वजन इतना अधिक हो। डिलीवरी के बाद जसलीन की मां को तो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन जसलीन अब भी अस्पताल में ही है।

भारतीय ने किया 141 साल के होने का दावा

जसलीन के जन्म लेने से पहले जर्मनी का सबसे लंबा और भारी बच्चा होने का खिताब जिहाद के नाम था। नवंबर 2011 में पैदा हुआ यह बच्चा 13 पौंड का था।

दुनिया का सबसे भारी बच्चा होने का खिताब ब्रिटेन के जॉर्ज किंग के नाम दर्ज है। उसका वजन करीब सात किलोग्राम था। एक अजूबा 1879 में हुआ, जब एना बेट्स को दुनिया का सबसे भारी शिशु माना गया है। वह 10 किलोग्राम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें