फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती

Wed, 31 Jul 2013 03:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ऑफिस (राजस्थान) ने कांस्टेबल रैंक सामान्य, ड्राइवर, बैंड और संचालक के 12,178 पदों पर भर्ती हेतु नोटीफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त, 2013 से पहले राजकॉम इंफो सेवा लिमिटेड द्वारा संचालित ई-मित्र कियॉस्क और सामान्य सेवा केंद्रों के जरिये किया जा सकता है।

रिक्तियों की जानकारी
कांस्टेबल (सामान्य)- 9,737
कांस्टेबल (सामान्य-टीएसपी क्षेत्र)- 997
कांस्टेबल (समान्य-सहरिया जनजाति)- 358
कांस्टेबल (सामान्य-ड्राइवर)- 812
कांस्टेबल (ड्राइवर-टीएसपी क्षेत्र)- 57
कांस्टेबल (ड्राइवर-सहरिया जनजाति)- 24
कांस्टेबल (संचालक-टेलीफोन)- 61
कांस्टेबल बैंड- 120
कांस्टेबल बैंड (टीएसपी क्षेत्र)- 12
कुल पद- 12,178

आयुसीमा
कांस्टेबल (सामान्य/बैंड/संचालक) पद हेतु आवेदक का जन्म
पुरुष- 2 जनवरी, 1991 और 1 जनवरी, 1996 के बीच हुआ हो
महिला- 2 जनवरी, 1986 और 1 जनवरी, 1996 के बीच हुआ हो

कांस्टेबल (ड्राइवर) पद हेतु आवेदक का जन्म
पुरुष- 2 जनवरी, 1988 और 1 जनवरी, 1996 के बीच हुआ हो
महिला- 2 जनवरी, 1983 और 1 जनवरी, 1996 के बीच हुआ हो
अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को ऊपरी आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट

शैक्षिक योग्यता
जिला पुलिस हेतु- 10वीं/12वीं या समकक्ष (आरएसी बटालियन हेतु 8वीं या समकक्ष)
पुलिस (टेलीफोन संचालक ) हेतु- गणित और भौतिक विज्ञान के साथ उच्च माध्यमिक शिक्षा या समकक्ष)
आवेदक को हिंदी भाषा (देवनागरी लिपि) लिखने/पढ़ने/बोलने का ज्ञान होना आवश्यक है। अपेक्षित योग्यता की परीक्षा के अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे या परिणामों का इंतजार कर रहे आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
आवेदक 200 रुपए (सामान्य/ओबीसी/एसबीसी वर्ग के लिए) और 150 रुपए (राजस्थान के अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए) आवेदन शुल्क के तौर पर उसी ई-मित्र कियोस्क या सीएससी में जमा कराएं जहां से उन्होंने आवेदन किया है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपए अलग से देने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी www.exampolice.rajasthan.gov.in के माध्यम से 22 अगस्त, 2013 (23ः59 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 22 अगस्त, 2013 (23ः59 बजे तक)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 20 अगस्त, 2013
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें