फ्रांस में एक नवजात बच्ची को यातना देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। यहां एक कार डिकी में करीब डेढ़ साल की एक बीमार बच्ची मिली है।
संभावना है कि बच्ची को जन्म से ही कार की डिकी में रखा गया था।
जिस कार में बच्ची थी, उसे लेकर बच्ची की मां एक गैराज में आई थी। गैराज में काम करने वाले एक मेकेनिक को कार की डिकी से बच्चे के रोने की हल्की-हल्की आवाज आने लगी।
उत्सुकता में मेकेनिक ने जब कार की डिकी खोली, तो बिना किसी कपडे़ के अपने मलमूत्र में सनी पड़ी हुई तकरीबन डेढ़ साल की बच्ची को देखकर वह दंग रह गया।
उस समय बच्ची बेहद दयनीय हालात में थी, उसे बुखार था और उसके शरीर में पानी की भी काफी कमी थी।
मेकेनिक ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने बताया कि यह बच्ची सामान्य नहीं थी और उसका विकास अवरुद्ध था।