फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दूध से बनेंगे नन्हे-मुन्नों के जूते

Thu, 16 May 2013 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के दूध से जूते...! चौकिए मत, यह सच है। ब्रिटेन के दो डिजाइनरों ने मां के दूध से जूते बनाने का अनूठा काम किया है।
विज्ञापन


हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ब्रेस्ट मिल्क से कुछ खास करने की कोशिश की गई है। बाजार में ब्रेस्ट मिल्क से बनी आइस्क्रीम और गहने पहले से ही मौजूद हैं।

ब्रेस्ट मिल्क से जूते बनाने का यह कारनामा यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिघटन की दो प्रोफेसर निक गांट और तान्या डीन ने किया है। खास बात है कि ये जूते किसी फ्रैक्ट्री में तैयार नहीं किए गए हैं। निक और तान्या ने घरेलू सामानों के इस्तेमाल से नन्हे-मुन्नों के लिए ये जूते बनाए हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले दूध में मौजूद प्रोटीन को थोड़ा सख्त प्लास्टिकनुमा बनाया गया और बाद में इसे जूते के आकार में ढाला गया। हालांकि अभी प्रयोग के तौर पर बनाए गए इन जूतों का आकार इतना छोटा है कि शायद ही ये किसी के पैर में समाए।

निक और तान्या का कहना है उनकी ये सोच वर्ल्ड ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन डे को प्रात्साहित करने के लिए है। बता दें कि 19 मई को दुनियाभर में वर्ल्ड ब्रेस्ट मिल्क डोनेशन डे मनाया जाता है।

निक और तान्या ऐसे पांच जोड़े और बनाने पर विचार कर रही हैं। ब्रिटेन में प्रयोग के तौर पर मां के दूध की बनी आइस्क्रीम शुरू की गई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और यह कई आइस्क्रीम पार्लर्स की विशेषता बन चुका है।
विज्ञापन


हाल ही में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें मां के दूध से बने गहनों को पेश किया गया था।

महिलाएं क्यों करती हैं दूध का दान...?

बच्चे को दूध पिलाना मातृत्व का सबसे सशक्त पहलू है लेकिन कई बार कुछ माएं इस सुख से वंचित रह जाती हैं। लेकिन बच्चे के लिए मां के दूध की कमी को पूरा करने के लिए दूसरी औरतों को अपना दूध दान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यह एक सकारात्मक पहल है जिससे बच्चा मां के दूध से मिलने वाले पोषक तत्वों से वंचित नहीं रहता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें