फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर बीवी को छोड़ वो तलाशने लगा 'वेश्या'

Thu, 16 May 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए जरा, कोई हनीमून पर खूबसूरत बीवी के साथ जाए और सुहागरात की सेज छोड़कर वेश्या तलाशने निकल पड़े। फ्लोरिडा में हनीमून मनाने गए मुहम्मद अहमद के लिए बीवी को छोड़कर वेश्या से प्रेम निवेदन करना महंगा पड़ा क्योंकि वेश्या दरअसल एक पुलिसकर्मी निकली।
विज्ञापन


21 साल का अहमद इलिनोइस का रहने वाला है। पिछले हफ्ते वो अपनी बीवी के साथ हनीमून बनाने फ्लोरिडा गया हुआ था। लेकिन नई-नवेली दुल्हन को होटल में ही छोड़कर वो बाहर निकल गया और एक दूसरी औरत को वेश्या समझकर उससे यौन संबंध बनाने के लिए निवेदन करने लगा।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, यह औरत कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी थी। दरअसल पोक काउंटी शेरिफ ऑफिस ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ चार दिवसीय एक मुहिम चलाई थी।
विज्ञापन


इसके तहत करीब 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया और अहमद  भी उन्हीं में से एक था। अहमद और उसकी नई-नवेली दुल्हन चैंपियंस गेट के ओम्नी होटल में ठहरे हुए थे।

जब काफी देर बाद भी अहमद नहीं लौटा तो घबराई दुल्हन ने शेरिफ के एक अधिकारी को बुलाकर उसकी गुमशुदगी के बारे में बताया। पुलिस अधिकारी ने दुल्हन को बताया कि उसके पति को वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस छापेमारी के दौरान जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला सामने आया, उसमें एक युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है। कैलिफोर्निया का 45 वर्षीय यह नेता 14 साल की नाबालिग के साथ सेक्स करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें