हम बात कर रहें हैं साउथ वेल्स में रहने वाले उन ऑस्ट्रेलियन भेड़ों की जिन्होंने एक खास तरह की झाड़ अपना रोज का खाना समझ के खाली थी।
मेट्रो की खबर के अनुसार उस जमीन पर बड़ी मात्रा में वो झाड़ मौजूद थी। लेकिन उन्हें चबाने के बाद धीरे-धीरे वो सभी भेड़ अपना होश खोने लगे और परेशान से हो गए।
इनमें से कुद बेहोश होने लगे तो कुछ झुंझुलाहट दिखाने लगे। तभी उन सभी भेड़ों ने हैरतअंगेज रूप से वो काम किया जिससे सभी भौचक्के रह गए।
तड़प रहे थे वो
उन्हें देखने वाले किसान बताते हैं कि भेड़ों के टल्ली होने के बाद का मंजर कुछ ऐसा था कि उन्हें देखकर विश्वास करना बहुत मुश्किल था।
वो बताते हैं कि जो भेड़ उस झाड़ को खाने के बाद से एक पल भी चैन से नहीं बैठ पाए थे, उन्होंने अपनी जान दीवार पर अपना सिर फोड़ कर दे दी।
फाड़ लिया माथा
उन सभी भेड़ों ने एक एक कर के दीवार पर इतनी बुरी तरह अपना माथा फोड़ा कि उनके सिर बाहर आ गए।
जांच के बाद पता चला कि लगभग सभी 800 भेड़ों ने डार्लिंग पर नाम का जहरीला पौधा खा लिया था।
इस पौधे को खाने से नशा होता है और खुद के शरीर को संभालने की हिम्मत नहीं रह जाती। उसको खाने के बाद किसी को संभालना वैसा ही होता है जैसे हजारों हेरोइन ऐडिक्ट्स को एक साथ डील करना।
इनमें से कुछ भेड़ों को बचाने की कोशिश भी हुई, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
हैरतअंगेज! जीती जागती लड़की बन गई जिंदा 'भूत' और तभी...