फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर शर्मीले जिराफ को गुस्सा क्यों आता है?

Mon, 25 Mar 2013 01:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि जिराफ काफी शर्मीला प्राणी माना जाता है। लेकिन जिराफ गुस्से में आ जाए तो लेने के देने पड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका के सफारी क्षेत्र में हुआ जहां गुस्साए जिराफ ने पर्यटकों की जीप के पीछे दौड़ लगा दी।
विज्ञापन




मामला ईस्टर्न केप के सफारी पार्क का है। यहां जीप पर सवार कुछ सफारी पर्यटक एक जिराफ की गतिविधियां नोट कर रहे थे कि जिराफ ने उन्हें दौड़ा दिया। कैमरामेन रेनर स्किंफ का कहना है कि तेरह फीट लंबे जिराफ ने गुस्से में आकर जीप के पीछे दौड़ लगा दी।

जिराफ के संभावित हमले से डर कर जीप चालक ने जीप तेज की तो जिराफ की चाल भी तेज हो गई। गुस्साए जिराफ ने जीप के बंपर को पैरों से टक्कर मार मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। रेनर ने बताया कि जिराफ ने जीप को करीब दो मील तक दौड़ा दिया।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इस रेंज में जिराफ कम ही दिखते हैं। ज्योंहि जिराफ दिखा तो सफारी टीम ने उत्साहित होकर उसके फोटोग्राफ्स लेने शुरू कर दिए और ये ही जिराफ के गुस्से का कारण बना। कहा जा रहा है कि हॉरमोनल असंतुलन के चलते इस क्षेत्र से जिराफ गायब होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें