फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाक से खींचता है पेंट, आंख से बनाता है पेंटिंग

Mon, 07 Oct 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको एक खबर दी थी, जिसमें एक ऐसे शख्स के बारे में बताया था कि जो अपने लिंग से पेंटिंग बनाता है। ये शख्स भी कुछ वैसा ही चमत्कारी है।
विज्ञापन


डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, अर्जेंटीना का ये शख्स अपनी नाक और आंख के तालमेल से जैक्सन पोलॉक स्टाइल की बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स बनाता है।

माथे पर उगा ली नाक

27 साल के लियानार्दो ग्रेनातो पहले अपनी नाक से रंगों को खींच लेते हैं और उसके बाद उन रंगों को अपनी आंख से पिचकारी की तरह कैनवास पर छिड़कते हैं।

ये है नील मानवए जिसे देखकर ठिठक जाते थे सभी

आप सोच रहे होंगे कि इन पेंटिंग्स को खरीदता कौन होगा। तो हम आपको बता दें कि इनकी एक-एक पेंटिंग 1 लाख 48 हजार रुपए में बिकती है।

इन पेंटिंग को बनाने में कभी तो 10 मिनट का समय लगता है, लेकिन कभी महीनों का वक्त भी लग जाता है। लियानार्दो ढेरों रंगों को अपनी नाक से अंदर खींचते हैं। उनकी नाक और आंख के बीच एक बेहद अनूठा संबंध है।

16 तस्वीरों में करें इंसानों से अलग एक नई दुनिया की सैर

लियानार्दो इस तरह की चित्रकारी अरसे से कर रहे हैं। वो बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही पता था कि उनकी नाक और आंख में एक अनोखा तालमेल है।

अच्छी बात ये है कि लियानार्दो समय-समय पर अपनी मेडिकल जांच कराते रहते हैं और ये विधि उनके लिए किसी भी तरह से नुकसानदेह नहीं है।
देखें चित्रकारी का एक नमूना:

















और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें