उत्तरी चीन के हार्बिन शहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां तीन महीने से से अचार बनाने के लिए जार में बंद एक जहरीले वायपर सांप ने महिला को डस लिया।
इस झील में भूल से भी न नहाएं, बन जाएंगे पत्थर
मिरर की खबर के अनुसार, दरअसल यह महिला घुटनों के दर्द से पीडित थी और किसी ने उसे बताया कि सांप का अचार खाने से उसकी यह समस्या खत्म हो जाएगी।
16 तस्वीरों में करें इंसानों से अलग एक नई दुनिया की सैर
वह बाजार से जार में तीन माह से रखे गए इस वायपर को खरीद कर लाई और घर आकर जैसे ही उसने जार में अल्कोहल डालकर सांप को पलटना चाहा तो उसने तुरंत ही महिला की अंगुली पर दांत गडा दिए।
देखें, हैरत में डालने वाली 9 दिलचस्प तस्वीरें
जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाकर उसका जहर निरोधक उपचार दिया गया। वियतनाम, चीन, ताइवान और अन्य कई एशियाई देशों में जहरीले सांपों को विभिन्न तरीकों से खाया जाता है।