आज आपकी शादी है और अचानक तेज बारिश शुरू हो जाए! या फिर भयंकर तूफान आ जाए! या फिर बर्फबारी होने लगे! शायद ही इस दुनिया में कोई ऐसा जोड़ा हो, जो ऐसी किसी बात की कल्पना भी करना चाहेगा।
विज्ञापन
मगर कुछ लोगों के साथ हकीकत में ऐसा हुआ और उन्होंने इस मुश्किल को भी खुशनुमा बना लिया।
खास है से पेशकश
खास बात यह है कि तेज तूफान, बर्फबारी और काले बादलों से जो तस्वीरें खराब होने की आशंका थी, उन्हीं तस्वीरों को इस माहौल ने एक अलग और अद्भुत बैकग्राउंड दे दिया। नतीजे में सामने आईं अपनी तरह की अनोखी शादियों की बेहतरीन तस्वीरें।
कोई भी परेशानी मोबब्बत को कम नहीं कर सकती
इन तस्वीरों से इन शादीशुदा जोड़ों ने भी यह साबित किया है वह एक साथ बेहद खुश हैं और किसी भी तरह का तूफान, बारिश या बादल उनकी मोहब्बत को कम नहीं कर सकते।
बल्कि तस्वीरें तो इस बात की गवाही देती लगती हैं कि इन जोड़ों की मोहब्बत इतनी मजबूत है कि वह पतझड़ में फूल खिला सकती है और रेगिस्तान में नदी बना सकती है।
तभी तो ओरेगन के फोटोग्राफर एस्टोरिया द्वारा ली गई एक तस्वीर में जस्टिन ग्रेफ्टन अपनी दुल्हन के प्यार में इस तरह गुम हैं कि बारिश भी बेपरवाह होकर बरसती जा रही है और खुद वे भी बेपरवाह ही हैं। बारिश की बूंदों ने इस तसवीर को खराब करने की बजाय इस माहौल की रूमानियत में इजाफा कर दिया है।
काबिले-गौर हैं ये तस्वीरें
इस तस्वीर को देखकर बस यही कहने को दिल करता है कि ′जब दो लोगों के बीच सब सही होता है, तब हर तरफ जादू होने लगता है।′ फिर भयंकर तूफान के बीच खींची गई शादी की एक अन्य तस्वीर को भी तूफान ने एक लाजवाब बैकग्राउंड दिया है।
लगता है, मानो हो रही हो तारों की बारिश
इसमें रात के समय हो रही बर्फबारी बिलकुल ऐसा दृश्य बना रही है जैसे तारों की बारिश हो रही है। इन सभी तस्वीरों की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां एक भी चीज कल्पना नहीं है। सब कुछ हकीकत है और आपके सामने है। सही भी है, जब मोहब्बत साथ हो तो मुसीबत भी रूमानी हो जाती है।
अगर आपकी शादी की पूरी प्लानिंग खुद मदर नेचर करे तो! तो शायद आपकी शादी भी इतनी ही अलग और दिलचस्प बन पड़ेगी जितनी इन लोगों की। न थीम डेकोरेशन का सिरदर्द और न एक्स्ट्रा खर्च। फिर भी आपको मिलेगी एक ऐसी शादी जो न सिर्फ यादगार होगी बल्कि रोमांचक होने के साथ ही प्यार की मिसाल भी बनेगी।
तस्वीर देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह नवविवाहित जोड़ा तूफान से घिरा है। मगर तेज तूफान को भी इन्होंने अपनी मोहब्बत से हसीन बना दिया है।
जब जीवनसाथी का हाथ हाथों में हो तो बारिश की क्या बिसात कि वो एक खुशनुमा माहौल में बाधा डाल सके। लोग बेशक खराब मौसम देखकर शादी का दिन टाल दें या मूड खराब कर लें, इन्हें तो हर हाल में एक-दूसरे का साथ देना था।
बारिश और तेज तूफान के बीच भी परवान चढ़ती मोहब्बत की मिसाल देने के लिए यह तस्वीर अच्छा विकल्प होगी। जिसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया, जो अपने हिस्सा लिया हिस्सा लिया। अंधेरी रात में झरती बर्फ ने इस जोड़े को जैसे सितारों की बारिश सा माहौल दे दिया और फिर सबकुछ जगमगा उठा।