फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलब के चलते इस शख्स ने गठरी बनकर तय किया हवाई सफर

Mon, 06 Jan 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई जहाज में सिगरेट पीने की तलब लगना इतना महंगा पड़ सकता है, ये उस शख्स ने भी नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 54 वर्षीय मैथियास जॉर्ग सिंगापुर से ब्रिस्बेन जा रहे थे। हवाई सफर के दौरान जॉर्ग को सिगरेट पीने की तलब लगी।

देखिए, कैसे एक मां ने बचाई अपने लाल की जान

बिना कुछ सोचे-समझे वो विमान में बैठे-बैठे ही सिगरेट जलाने की कोशिश करने लगे। पूरा सफर करीब साढ़े सात घंटे का था। इस पूरे सफर के दौरान उन्होंने कई बार सिगरेट पीने की कोशिश की।

क्रू के सदस्यों ने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें और अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद क्रू के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा तो क्रू के लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बंदरों को देखकर घर में बैठे-बैठे ठिठुरने लगेंगे आप

ब्रिस्बेन पहुंचने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और बाद में अदालत के सामने पेश किया गया। जहां उन पर विमान में आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया।

जॉर्ग को जमानत के तौर पर अपना पासपोर्ट ऑस्ट्रेलिया पुलिस को जमा कराना पड़ा। साथ ही उनके ऑस्ट्रेलिया से बाहर जाने पर भी रोक लगा दी गई।

पुलिस ने पत्नी को समझा वेश्या और पति को ग्राहक

ब्रिस्बेन की अदालत में 10 जनवरी को उनके केस पर दोबारा सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें