वैसे तो बच्चा चाहे जो भी हो उस पर प्यार ही आता है लेकिन ये एक ऐसा बच्चा है जिसे प्यार करने की हिम्मत केवल उसकी मां ही कर सकती है।
मेट्रो की खबर के अनुसार, प्रकृति में जो कुछ भी बनाया गया है वो काफी सूझबूझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अब साही के इस बच्चे को ही ले लीजिए। जो देखने काफी बदसूरत है। इसकी शक्ल कुछ-कुछ दुनिया के सबसे बदसूरत जीव ब्लॉबफिश से मिलती है।
लेकिन इसकी बदसूरती के पीछे एक खास वजह है। दरअसल साही के कांटे काफी तकलीफ देने वाले, नुकीले और कठोर होते हैं और अभी जबकि ये बच्चा पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर है तो इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की जिम्मेदारी भी मां की है।
ऐसे में अगर इसके शरीर पर कांटे उग जाते तो मां को इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी तकलीफ होती। इसलिए प्रकृति की व्यवस्था के अनुसार इस बच्चे के दो महीने का हो जाने के बाद ही इस पर कांटे आना शुरू होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के चिड़ियाघर में जन्मा ये बच्चा नर है या मादा, ये तो अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन चिड़ियाघर में इस नन्हे मेहमान के आने से हर कोई बहुत खुश है।
देखें दुनिया के सबसे बदसूरत जानवर