फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायीं नहीं दाहिनी तरफ धड़क रहा है दिल

Fri, 10 May 2013 03:19 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको मशहूर जासूसी धारावाहिक का वो केस याद है? जिसमें हत्यारा एक आदमी के दिल में मछली का कांटा घोंप देता है लेकिन वार के बावजूद वह व्यक्ति जिंदा बच जाता है। तहकीकात में पता चलता है कि शिकार बने व्यक्ति का दिल बायीं ओर न होकर दायीं तरफ है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एक ऐसा ही अनोखा मामला बलरामपुर अस्पताल में भी आया। जहां इलाज कराने आए सुरेश सिंह का दिल बायें ओर होने की बजाय दांहिनी ओर था। इतना ही नहीं सुरेश का लीवर और गॉल ब्लैडर बायीं ओर है।लेकिन अगर आप सोचते हैं कि ये 62 साल के बुजुर्गवार सेहत के लिए संघर्ष कर रहे होंगे तो आप गलत हैं। ये जनाब किसी भी आम शख्स की तरह हंसते-खाते हैं।

हालांकि सुरेश शरीर के अंगों की यह व्यवस्था मेडिकल साइंस के लिए जरूर एक अजूबा है। इस असमान्यता को ‘साइटस इनवर्सस टोटेलिस’ कहा जाता है। बलरामपुर अस्पताल के दो चिकित्सकों ने इस पर शोध शुरू कर दिया है। इसका पता तब लगा जब एक दिन पेट दर्द की शिकायत लेकर सुरेश बलरामपुर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच की तो उन्हें कुछ अजीब लगा। इसके बाद सुरेश का एक्स-रे करवाया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में दिल उल्टी दिशा में देखकर सब चौंक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें