अब इसे गुस्सा कहें या फिर बेवकूफी कि खुद को घर में अकेला पाकर एक शख्स ने अपना ही घर फूंक डाला।
यह घटना है पोलैंड की। जहां के सीजैस्लॉ कैमिंस्की ने अपने घर में सिर्फ इसलिए आग लगा दी क्योंकि उसकी बीवी ग्राजयाना उसके बगैर बच्चों के साथ पिकनिक पर चली गई थी।
69 साल का सीजैस्लॉ कैमिंस्की जब सोकर उठा तो उसे अपने आस-पास कोई नहीं मिला। हां, एक पर्ची जरूर मिली जिस पर ग्राजयाना ने लिख छोड़ा था कि वह बच्चों को लेकर पिकनिक पर जा रही है।
इस नोट को पढ़ने के बाद सीजैस्लॉ कैमिंस्की को इतना गुस्सा आया कि उसने बेसमेंट में आग लगा दी और घर के ऊपरी हिस्से में दो गैस सिलेंडर फेंक दिए।
गुस्से में की गई इस हरकत का नतीजा यह हुआ कि घर का आधा हिस्सा ढह गया। इतना ही नही ये सब करने के चक्कर में सीजैस्लॉ कैमिंस्की भी बुरी तरह घायल हो गया। चोट इतनी गंभीर थी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
हालांकि ये सब कारगुजारी करने से पहले उसने ग्राजयाना को फोन करके कहा कि वो सबकुछ बर्बाद करने जा रहा है। बात में हुई पूछताछ में उसने कहा कि वो भी पिकनिक पर जाना चाहता था लेकिन जब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अकेले ही चली गई तो वह अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया।