सुजैन रेनॉल्ड्स, एक ऐसी महिला जो अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखने के लिए बड़े से बड़ा त्याग कर सकती हैं। एक ऐसा ही त्याग उन्होंने खाने को लेकर किया।
13 तस्वीरों में देखे शरीर के साथ की गई अजीबोगरीब छेड़छाड़
सुजैन रेनॉल्ड्स का दावा है कि उनकी सख्त 'रॉ फूड डाइट' की वजह से उनकी सेहत भी अच्छी है और वह दिखती भी बढ़िया हैं। वह 29 साल की हैं, लेकिन कई लोग धोखे में उन्हें 16 साल का समझ लेते हैं।
सुजैन कुछ नहीं, बल्कि फल, सब्जियां, बीज, मेवे और बींस खाती हैं। यानी उन्होंने बीते 7 साल से पका हुआ भोजन नहीं किया। वह जब भी कुछ खाती हैं, उसका तापमान रूम टेम्परेचर से ज्यादा नहीं होता।
सुजैन ने कहा कि वह हमेशा सेहतमंद रही हैं और एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान वह खूब खाया करती थीं। उन्हें मैकचिकन सैंडविच बेहद पसंद रहा।
लेकिन भारत में छह महीने की ट्रिप के बाद वह योग में दिलचस्पी लेने लगीं। लौटने के बाद वह शाकाहारी बन गईं और योग टीचर बनने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह रॉ डाइट फूड तक पहुंची।
उन्होंने कहा, "इस डाइट से जो फायदे होते हैं, उनमें स्पष्टता, सकारात्मकता, सेहत, ऊर्जा और सही चुनने की क्षमता शामिल हैं। लोगों का कहना है कि मैं अपनी उम्र से काफी कम दिखती हूं। मैं भावनात्मक रूप से भी ज्यादा संतुलित और खुश हूं।"
जरा इधर भी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।