फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी दिल, जिसके पास भी गया उसने कर ली खुदकुशी

Sun, 21 Jul 2013 09:12 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने दिल टूट जाने पर लोगों के खुदकुशी करने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन यहां तो पूरा मामला ही उल्टा है। जहां एक दिल ने ही दो लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


माइंडब्लोइंग फैक्ट्सडॉट कॉम की खबर के अनुसार, एक शख्स ने लंबी बीमारी के बाद हार्ट ट्रांसप्लांट कराया था ओर ये दिल एक ऐसे शख्स का था जिसने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अचरज तब हुआ जब हार्ट ट्रांसप्लांट होने के बाद इस शख्स ने भी ठीक उसी तरह आत्महत्या कर ली।

पूरी कहानी कुछ इस तरह की है कि सनी ग्राहम के दिल की सर्जरी की गई और उसे एक मृत शख्स टेरी कॉटेल का दिल लगा दिया गया। इसके बाद सनी ने टेरी की बीवी शैरेल से शादी भी कर ली। दरअसल सनी को जब पता चला कि शैरेल इस दुनिया में पूरी तरह से अकेली हो चुकी है तो उसने शादी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


दोनों ने 12 साल तक खुशहाल वैवाहिक जीवन भी बिताया लेकिन एक दिन सनी ने खुद को गोली मार ली। सबसे बड़ी बात ये थी कि टेरी ने भी खुद को बिल्कुल इसी तरह गोली मार ली थी। और शैरेल दोबारा विधवा हो गई थी।

अब ऐसा कैसे हुआ और क्यों हुआ ये तो कहना मुश्किल है। क्योंकि सनी और शैरेल एक-दूसरे के साथ काफी खुश थे लेकिन लोगों का कहना है कि से सारा दोष उस दिल का ही हे, जिसने सनी और टेरी दोनों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इस घटना में किसी भी वैज्ञानिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें