फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर बंद हुई 600 साल पुरानी दुकान

Sun, 19 May 2013 12:16 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन में 600 साल पुरानी एक दुकान का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जी हां, आपको सुनकर जरूर अजीब लगेगा लेकिन 600 साल पूर्व हेनरी वी के शासनकाल से चली आ रही इस दुकान पर अब ताला लगने वाला है।
विज्ञापन


पिछले दिनों इस दुकान के 94 वर्षीय मालिक की मृत्यु हो गई। मालिक की मृत्यु के बाद दुकान के वारिस ने इसे बेचने की घोषणा की है।

इमारत में बने पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर ने रिचर्ड गेट्स ने बताया, "हमें उम्मीद थी कि नया मालिक दुकान को खुला रखेगा। दुकान खोलने से मालिक को काफी फायदा होता, लेकिन शायद अब इस दुकान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

इतिहासकारों ने बॉक्सफोर्ड के एक छोटे से गांव में पोस्ट ऑफिस और दुकानों के रूप में इस इमारत की खोज की है। यहां दुकानों में मुख्य तौर पर ऊन और कपड़े खरीदे-बेचे जाते हैं।
विज्ञापन


पिछली 6 सदियों से इस इमारत में कपड़े, घरेलु सामान, कसाई आदि की दुकानें चलती आ रहीं हैं। करीब 100 सालों से यहां एक पोस्ट ऑफिस और घरेलु सामान की दुकान स्थापित है।

यह संयोग ही है कि ब्रिटेन का सबसे पुरारा गैराज भी इस गांव में स्थापित है। इतने ऐतिहासिक प्रतिष्ठानों के बीच अब एक दुकान का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें