फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: परंपरा का खौफनाक चेहरा, कीलों से ठोंक कर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हम सभी जानते हैं कि प्रभु ईसा मसीह को लकड़ी के सहारे ठोंक कर लटकाया गया था। इसी तरह से उनकी जान लेली गई थी।
विज्ञापन


प्रभु ईसा मसीह को पूजने वाले लोगों की कोई कती नहीं है। एक ऐसा ही देश है नार्थ फिलीपीन्स जहां प्रभु इसा मसीह को पूजा जाता है।

फिलीपीन्स के सैन फरनानडो नाम की जगह पर बीते दिन गुड फ्राइडे मनाया गया। यहां के लोग एक खास तरह से गुड फ्राइडे मनाते हैं और इनका अंदाज देखकर चौंक जाएंगे आप।

Trending Videos

ठुंकवा ली कील

यहां के लोग प्रभु ईसा मसीह को इतना मानते हैं कि गुड फ्राइडे के दिन उनके मरते हुए दर्द को खुद पर झेलने के रिवाज को अपनाते हैं।

वो ऐसा कर के ये प्रभु के साथ धरती पर घटे जुल्मों को खुद पर सहकर अपनी श्रद्घा जताते हैं।

दरअसल, इस दिन कुछ लोग अपने आप को जानबूझकर ईसा मसीह की तरह ही लकड़ी पर टंगवाते हैं और कीलें गड़वाकर थोड़ी देर तक यूं ही दर्द में कराहते रहते हैं।

विज्ञापन

ठोंकी गई पांच इंच की कील

आपको बताएं की इस परंपरा में भाग लेने वाले इस शहर के आम लोग से लेकर नामचीन लोग भी शामिल होते हैं।

इस दौरान उन्हें पांच इंच की कील ठोंक दी जाती है। ये कीलें हाथ और पैरों समेत उस हर जगह ठोंकी जाती है जहां इसा मसीह को ठोंकी गई थी।

फिलीपीन्स एक कैथोलिक देश है और वहां पर इस साल क्रूसीफिकेशन का 28वां साल मनाया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया।

करिश्मा! ये आम इंसान नहीं, बल्कि असली स्पाइडर मैन है


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें