फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल का बच्चा बना बाप, मां की उम्र 36 साल

Tue, 18 Jun 2013 01:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर से आने वाली हैरत भरी खबरों में यह कुछ खास भी है और अजीब भी। न्यूजीलैंड में ग्यारह साल का एक छात्र पिता बन गया है।
विज्ञापन


यही नहीं, जिस बच्चे का बाप वह बना है, उसकी मां की उम्र 36 साल है। लेकिन इस मामले का खुलासा होने के बाद यह महिला अब अदालत के सामने पेश होनी है।

घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले इस लड़के ने अपने प्रधानाचार्य को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस और बाल, युवा एवं परिवार सेवा (सीवाईएफएस) को सूचित किया गया।

सीवाईएफएस के एक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि की है। सीवाईएफएस ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और महिला आपराधिक आरोपों का सामना कर रही है।

ऑकलैंड के रहने वाला यह लड़का अब 12 साल का हो चुका है। लेकिन जिस समय लड़के ने महिला के साथ यौन संबंध बनाए थे, उस वक्त उसकी उम्र 11 साल थी।

माना जा रहा है कि सेक्स के लिए महिला ने बच्चे पर दबाव बनाया होगा और इसका मकसद गर्भवती होना हो सकता है।

न्यूजीलैंड में 2008 में जन्मे 11 बच्चों के पिता की उम्र 15 साल से कम थी। वहीं 2006 में एक लड़की 11 साल की उम्र में मां बनी थी।

न्यूलीलैंड में पिछले साल 45 साल की एक महिला को 15 साल के लड़के के साथ सेक्स करने के मामले में 22 महीने की सजा सुनाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें