फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने किया स्टिंग ऑपरेशन, टीचर की करतूत दिखी

Sun, 07 Apr 2013 10:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर बच्चों को सिखाता है चोरी करना, झूठ बोलना पाप है। लेकिन जब टीचर ही चोरी और झूठ पर उतर जाए तो क्या कहेंगे आप। कुछ ऐसा ही मामला केलीफोर्निया के एक स्कूल में हुआ जहां स्टूडेंट्स के स्कूल बैग से कैश चुराने वाली टीचर की पोल खुल गई।
विज्ञापन


एबीसी न्यूज के अनुसार केलीफोर्निया के एक स्कूल में छात्रा द्वारा लगाए गए हिडन कैमरे में बच्चों के स्कूल बैग से रुपए चुराते टीचर की करतूत कैद हो गई। ये टीचर बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय थी और कई बच्चे उसे अपना आदर्श मानते थे।

हुआ यूं कि सैकेंडरी क्लास के बच्चों के जिम क्लास में जाने के बाद उनके स्कूल बैग से रुपए-पैसे और अन्य सामान चोरी हो जाता था। कई स्टूडेंट इस बात से परेशान थे लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ पा रहा था।
विज्ञापन


चोरी की तह में जाने के लिए एक छात्रा जस्टिन बैटी ने घटनास्थल यानी क्लासरूम में छिपा हुआ कैमरा लगाने का प्लान किया। छात्रा ने बड़ी ही होशियारी से क्लासरूम के लॉकर के भीतर कैमरा लगा दिया।

कुछ समय बाद कैमरे से मिले फुटेज देखकर उसके होश उड़ गए। बैटी ने देखा कि उसकी प्रिय टीचर बच्चों के स्कूलबैग से सामान चुरा रही है। बैटी के अनुसार फुटेज देखकर वो हैरान र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें