फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! इस तरह चलती कारों से पैदा होगी बिजली

Mon, 02 Dec 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीक के इस जमाने में कुछ भी नामुमकिन नहीं है। बिजली की किल्लत कम करने को नित नए प्रयोग सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मैक्सिकन उद्यमियों ने एक नई कम खर्चीली तकनीक विकसित की है, जो चलते ट्रैफिक का इस्तेमाल कर बिजली पैदा कर सकती है।
विज्ञापन


शहरों को जगमगाने के लिए जल्द ही यह तकनीक इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए एक उपकरण विकसित किया गया है, जो चलती कारों से पैदा होने वाले बल को ‘कैच’ करता है।
देखें, 5.75-20 लाख रुपए की ट्रायम्फ 10 नई बाइक्स
किसी घर की बिजली की जरूरतों को पूरा करने की इसमें पर्याप्त क्षमता है। यह उपकरण विकसित करने वाले हेक्टर रिकार्डो मैकियस हर्नांडेज ने कहा कि यह एक ऐसी तकनीक है, जो लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती है और यह सस्ती भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर एक अंग्रेजी पेटेंट के अलावा इस तरह की किसी परियोजना का कोई रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि यूरोपीय देश में इस्तेमाल होने वाली यह तकनीक भी इससे अलग है और विकासशील देशों के लिए बहुत महंगी भी है।
नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा
हर्नांडेज ने यह भी कहा कि एक निश्चित स्थान पर जिस अनुपात में कारों का प्रवाह होगा, उसी अनुपात में बिजली एकत्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह लोगों की चहलकदमी से गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा के नियमों के मुताबिक, बिजली पैदा होगी और इस सिद्धांत को सबवे जैसी जगहों पर भी लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें