फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 5 कॉन्सेप्ट कारें जिन पर ठहर जाती हैं नजरें

Mon, 10 Mar 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
84वें जेनेवा ऑटो शो में ऑटो कंपनियां अपने शानदार नए मॉडल पेश कर रही हैं। यह ऑटो शो 16 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


इस मोटर शो के दौरान एक से बढ़ाकर एक कॉन्सेप्ट कारें भी पेश की गई हैं। आइए एक नजर डालते हैं टॉप फाइव कॉन्सेप्ट कारें पर जो जिनेवा मोटर शो में अपने जलवे बिखेर रही हैं।

मसराति अलफायरी

जिनेवा मोटर शो के दौरान जिस आलीशन कार पर सबकी नजरें ठहर रही हैं वो मसराति की अलफायरी कार है। इस कार में 4.7 लीटर वी8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी क्षमता 460बीएचपी और टार्क 53 किग्रा है।

होंडा सिविक टाइप आर

होंडा की नेक्स जेनरेशन की कार होंडा सिविक टाइप आर काफी चर्चा में है। होंडा ने कुछ दिन पहले ही नई होंडा सिविक टाइप आर की एक इमेज जारी की है। होंडा सिविक टाइप आर इस समय जेनेवा में जलवे दिखा रही है।

होंडा सिविक टाइप आर दुनिया की सबसे शानदार हैचबैच कारों में से एक है और इसे अब तक की सबसे बढ़िया फ्रंट-वील-ड्राइव कार माना जाता है।

हुंडई पस्सोकॉर्टो

हुंडई ने अपनी कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठाते ही सबसे दंग कर दिया। इस कार को कोरियन कार निर्माता कंपनी और आईईडी ‌डिजाइन स्कूल ने मिलकर तैयार किया है।

मैजदा हैजुमी

मैजदा ने अपनी हैजुमी कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है। इसके वैरियंट मॉडल में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है। नई मैजदा2 अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगले साल तक दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन

फॉक्सवैगन टी-रॉक

फॉक्सवैगन ने इस ऑटो शो में गॉल्फ़ जीटीआई मॉडल के अलावा कॉन्सेप्ट कार टी-रॉक को भी पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें