हम यहां 8 लाख रुपए के बजट में टॉप 5 सुपर बाइक का जिक्र कर रहे हैं।
बजाज ऑटो ने देश में अपनी पार्टनर कंपनी कावासाकी की शानदार स्पोर्ट्स बाइक ‘कावासाकी निंजा 650’ का एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने जून 2011 में निंजा का पहला वर्जन पेश किया था। नई बाइक को बेहद आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता के साथ बाजार में पेश किया गया है।
नई निंजा में कंपनी ने पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर शार्पर लुक, एडजेस्टेबल विंड स्क्रीन वाइजर, नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्जॉस्ट, बेहतरीन फ्यूल टैंक और स्पलीट का प्रयोग किया है।
निंजा में कंपनी ने 649 सीसी क्षमता वाले 8 वॉल्व डीआईओएचसी इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 72 पीएस की शानदार शक्ति प्रदान करता है। रफ्तार के मायने में भी बाइक से कोई समझौता नहीं किया गया है। नई निंजा 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सड़क पर फर्राटा भरने में सक्षम है।
नई निंजा का पिक-अप भी जबरदस्त है। यह बाइक महज 3.1 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की कीमत 4.57 लाख रुपए है।
हयोसुंग जीटी650आर
कोरियन कंपनी हयोसुंग की भारतीय विंग डीएसके हयोसुंन ने भारतीय बाजार में अपनी जीटी650आर स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने इसको काफी शानदार स्पोर्टी लुक और डिजाइन के साथ पेश किया है।
हयोसुंग जीटी650आर में कंपनी ने 647 सीसी क्षमता वाले 4 स्ट्रोक डीओएचसी इंजन इस्तेमाल किया है जो 72.88बीएचपी पावर और 60.9एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। हयोसुंग जीटी650आर की भारतीय बाजार में कीमत 4.79 लाख रुपए है।
ट्रायम्फ बोन्नेविल्ले
ब्रिटिश की शानदार बाइक कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी बाइक की लंबी रेंज को लॉन्च कर दिया है।
ट्रायम्फ ने अपनी 10 शानदार बाइक्स के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा है। कंपनी ने इन 10 बाइक को 5 अलग-अलग कैटगरी में पेश किया है।
ट्रायम्फ इंडिया की लॉन्च हुईं बाइक्स में से बोन्नेविल्ले भी एक स्पोर्ट्स बाइक है। इस बाइक को हरियाणा में असेंबल किया रहा है। बोन्नेविल्ले बाइक, कंपनी ने इसकी कीमत 5.75-6.57 लाख रुपए तय की है।
कंपनी ने इस बाइक में 865सीसी का एयर कूल्ड डीओएचसी इंजन इस्तेमाल किया है जो 68पीएस पावर और 68एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रीपल
जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि ब्रिटिश बाइक कंपनी ट्रायम्फ ने भारत में अपनी 10 बाइक को 5 अलग-अलग कैटगरी में पेश किया है।
इनमें ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रीपल भी शामिल है, इस बाइक को भी हरियाणा में असेंबल किया रहा है।
ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रीपल की कीमत 7.45 लाख रुपए है। पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी ने इसमें 675सीसी लिक्वड कूल्ड, इन-लाइन 3 सिलेंडर इंजन के साथ 106पीएस पावर और 68एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।
हार्ले डेविडसन आइरन 883
हाल ही में हार्ले डेविडसन ने हार्ले डेविडसन आइरन 883 क्रूजर बाइक बाजार में उतारी है। इस बाइक में क्लासिक हार्ले डेविडसन बाइक सभी फीचर्स शामिल की गए हैं। कंपनी ने हार्ले डेविडसन आइरन 883 की कीमत 6.64 लाख रुपए तय की है।
हार्ले डेविडसन आइरन 883 में कंपनी ने 883सीसी एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है। ये 68एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।