फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में जल्द चल सकेंगी ये क्वाड्रीसाइकिलें

Thu, 13 Feb 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वाड्रीसाइकिलों के लिए अब जल्द देश की सड़कों पर चलना संभव हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कानून मंत्रालय ने सड़क मंत्रालय द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए क्वाड्रीसाइकिलों के परिचालन को अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


2012 में अपनी क्वाड्रीसाइकिल आरई60 लांच कर चुकी बजाज ऑटो के लिए यह एक अच्छी खबर है।

क्वाड्रीसाइकिलें उतारने को इच्छुक कंपनियों का मानना है कि तीन पहिये वाले ऑटो रिक्शा के मुकाबले चार पहिये का यह वाहन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अधिक सुरक्षित है। यह पूरी तरह बंद, मजबूत छत और दरवाजों से लैस है।
हालांकि, इनकी इंजन क्षमता और अधिकतम रफ्तार एक छोटी कार के मुकाबले कम है।
यादगार पल! गुडबाय ऑटो एक्सपो 2014, फिर मिलेंगे...सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सूत्रों का कहना है कि कानून मंत्रालय ने क्वाड्रीसाइकिलें (नए तरह का चौपहिया वाहन) चलाने की अनुमति दे दी है। राजमार्ग मंत्रालय इस मामले को अंतिम रूप देने के लिए कानून मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


सड़क मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी की जा सकती है और कंपनियां भी जल्द से जल्द क्वाड्रीसाइकिलें बेचनी शुरू कर सकती हैं।
भारत में 10 लाख रुपए की साइकिलबजाज ऑटो के लिए यह अच्छी खबर है, जिसने 2012 में अपनी क्वाड्रीसाइकिल आरई60 लांच की थी। आरई60 में 200 सीसी का पेट्रोल इंजन है और इसकी अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। यह एक लीटर में 35 किमी चलने में सक्षम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें