फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख गाड़ियां वापस लेगी मारुति

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉल कर सकती है। कंपनी एक लाख से ज्यागा अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को रिकॉल कर सकती है। कंपनी यह कदम तेल की टंकी को जोड़ने वाले नेक फिलर में खराबी को देखते हुए यह फैसला कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इस मामले पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस संबंध में कंपनी ने डीलर्स के पास पड़ी इनवेनट्री को वापस लेने की कवायद भी शुरू कर दी है। इसके तहत इस बात की भी कंपनी जांच पड़ताल कर रही है, कि यह खराबी किस साल की मैन्यूफैक्चरिंग लॉट में है।

ऐसे में कंपनी बिक्री हो चुकी कारों को भी रिकॉल कर सकती है। हालांकि इस पूरे मामले में कंपनी कुछ भी कहने से बच रही है। कंपनी ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार इस संबंध में कंपनी ने अपने स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारूति कर रहा है मामले की पड़ताल

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक रिकॉल के जो भी आंकड़े हो रहे हैं, उसको भी लेकर अभी पूरी तरह से स्पष्टता नहीं है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। मारूति के एक डीलर के अनुसार अभी तक कंपनी के तरफ से रिकॉल की कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

मारूति सुजूकी ने वित्त वर्ष 2013-14 में 1,97,685 डिजायर की बिक्री की थी। जबकि मार्च के महीने में कंपनी ने 17,237 डिजायर की बिक्री घरेलू बाजार में की है। पिछले साल कंपनी ने अक्टूबर 2013 में बेची गई 1492 अर्टिगा, स्विफ्ट, डिजायर और ए-स्टार मॉडल को रिकॉल किया था। उस वक्त कंपनी ने स्टियरिंग कॉलम में खराबी को देखते हुए यह कदम उठाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें