फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई किफायती कीमत की छोटी डैटसन गो कार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी कार सेगमेंट में अब जबर्दस्त मुकाबला होने वाला है। क्योंकि आज निसान के ब्रांड डैटसन ने अपनी छोटी हैचबैक कार डैटसन गो भारतीय बाजार में उतारी है।
विज्ञापन


गो डैटसन का पहला प्रोडक्ट है और इस गो कार का मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 और हुंडई ईओन जैसी किफायती कीमत की कारों से होगा।
Trending Videos

बैठने के लिए मिलेगा ज्यादा स्पेस

कंपनी को इस कार से काफी उम्मीदें हैं ये कार कंपनी को इट्री लेवल सेगमेंट में पकड़ बनाने में काफी मदद करेगी।

कंपनी ने डैटसन गो में 1.2 लीटर तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो 67 बीएचपी की ताकत देता है। इस कार की बड़ी खासियत ये भी है कि इसमें काफी स्पेस दिया गया है। डैटसन गो में 5 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है।

डैटसन का पहला प्रोडक्ट

डैटसन गो को चार बॉडी रंगों के साथ तीन वैरियंट और दो इंटीरियर ट्रिम के साथ पेश किया गया है। ये डैटसन को पहला प्रोडक्ट न केवल भारतीय बाजार में है ‌बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी इसकी पहली इंट्री है।

इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टेयरिंग और लेदर फिल केबिन मैटरियल का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

किफायती कीमत और शानदार माइलेज

कंपनी ने इंट्री लेवल मार्केट पर अपना कब्जा करने के लिए इसकी कीमत काफी आकर्षक रखी है। छोटी डैटसन गो की कीमत 3,12,270 रुपए तय की गई है। कंपनी का दावा है कि इस कार का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है।

डैटसन गो की कीमत और माइलेज दोनों को आकर्षक कहा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें