फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान की डांट के बाद चुनाव में लौटे कई रणछोड़!

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान के दबाव के आगे आखिरकार रण छोड़ने का मन बना चुके कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतरना पड़ा है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची में ऐसे कई दिग्गज हैं, जो चुनाव नहीं लड़ने का लगभग फैसला कर चुके थे।
विज्ञापन


मगर एक साथ इतने दिग्गजों का मैदान छोड़कर भागने की चर्चाओं से पार्टी की किरकिरी के चलते हाईकमान ने इन दिग्गजों को दो टूक कह दिया कि मैदान में उतरो या फिर सियासत छोड़ो।

पार्टी ने अभी तक भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बनारस से उम्मीदवार तय नहीं किया है।  मोहम्मद अजहरुद्दीन को टोंक-सवाई माधोपुर से उम्मीदवार बनाया गया हैं। वह मुरादाबाद से पार्टी के मौजूदा सांसद हैं।
विज्ञापन

मनीष त‌िवारी भी लड़ेंगे चुनाव

वहीं पार्टी ने केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और कृष्णा तीरथ समेत दिल्ली के अपने पांच सांसदों को फिर से चुनाव में उतारने का ऐलान किया है। इसमें अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सांसद पुत्र संदीप दीक्षित के नाम भी हैं।

तीसरी सूची में केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट, सीपी जोशी, अजहरुद्दीन, प्रताप सिंह बाजवा और अशोक तंवर जैसे कई नेता हैं, जो चुनाव लड़ने से लगातार कन्नी काट रहे थे।

इसके अलावा सूचना प्रसारण मंत्री मनीष त‌िवारी ने भी अपने फैसले में बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी हैं। मनीष त‌िवारी ने बीमारी के कारण चुनाव लड़ने से इंकार कर द‌िया था। लेकिन अब वह लुध‌ियाना सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

कलमाडी का ट‌‌िकट कटा

इसके अलावा चौथी सूची में पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हुए घोटाले में फंसे सुरेश कलमाडी का पुणे से टिकट काट दिया है। वह यहां से मौजूदा सांसद हैं।

उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव और केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी ने 35 युवा उम्मीदवार उतारे हैं। अशोक तंवर हरियाणा की सिरसा सीट से उम्मीदवार हैं, तो प्रताप सिंह बाजवा पंजाब की गुरदासपुर से उम्मीदवार हैं।

केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी अपनी लोकसभा सीट भीलवाड़ा को बदलकर अब जयपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे। सचिन पायलट अजमेर, चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, उत्तर पूर्व दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित, नई दिल्ली लोकसभा से अजय माकन को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन

जोगी भी उतरेंगे चुनावी मैदान में

हरियाणा में गुड़गांव से राव धरमपाल और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से राजेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। गुजरात में गांधीनगर से पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। यहां से भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी सांसद हैं।

विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी को बाहर रखने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने लोकसभा के चुनावी मैदान में छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्षेत्र से उतारने की भी घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें