हम कार में सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं अपना लैपटॉप भी साथ लेकर चलते हैं। इसलिए कार के अंदर इसको चार्ज करने की भी जरूरत पड़ती है।
इसके लिए लैपकेयर इंडिया ने एक ऐसा लैपटॉप चार्जर लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल कार में किया जा सकता है।
लैपकेयर लैपटॉप की एक्सेसरीज के लिए एक जानी-मानी कंपनी है जो लगभग सभी लैपटॉप ब्रांड के लिए एक्सेसरीज बनाने का काम करती है।
स्मार्टफोन क्रांति के बाद जल्द ही आ रही हैं स्मार्ट कारें
कंपनी ने लैपकेयर इवर्टर के नाम से इसी एक्सेसरीज को पेश किया है जो कार में लैपटॉप को चार्ज करेगी।
इस इवर्टर में कूलिंग फैन और यूनिवर्सल सॉकेट की सुविधा दी गई है जिससे आप आसानी के साथ लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इस लैपकेयर इवर्टर की कीमत 1,499 रुपए तय की है।