भारतीय बाजार में कार कंपनियों ने बड़ी ही प्रतिस्पर्धात्मक कीमतों के साथ अपनी शानदार कारें लॉन्च की है। अगर आपका बजट 5 लाख रुपए तक है तो शानदार प्रीमियम हैचबैक कारों को आप देख सकते हैं।
फिएट, हुंडई और टाटा ने अपनी कारों को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ कई वैरियंट में पेश किया है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इन कारों को चुनाव कर सकते हैं।
एक नजर इन कार पर जो हाल ही में लॉन्च की गई हैं।
हुंडई एलीट आई20
हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार आई20 के नए वर्जन हुंडई एलीट आई20 भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने इस प्रीमियम हैचबैक कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपए और डीजल वैरियंट की शुरुआती कीमत 6.1 लाख रुपए है।
कंपनी ने इस कार को नए एक्सटीरियर प्रोफाइल और पूरी तरह से नए इंटीरियर डिजाइन के साथ पेश किया है।
हुंडई एलीट कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन के साथ काम करती है जो 81बीएचपी पावर और 115एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल वर्जन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन पर उपलब्ध है।
कंपनी ने हुंडई एलीट आई20 डीजल वैरियंट 1.4 लीटर यू2 डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो पहले की तरह 88.8बीएचपी पावर और 220एनएम टार्क जनरेट करता है। डीजल एलीट आई20 में 6 स्पीड मैन्युल ट्रांसमिशन दिया गया है।
फिएट पुंटो इवो
फिएट ऑटोमोबाइल्स इंडिया ने अपनी बहु प्रत्याशित कॉम्पैक्ट कार पुंटो 2014 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई कार को पुंटो इवो के नाम से लॉन्च किया है। दिल्ली शोरूम पर नई फिएट पुंटो इवो पेट्रोल वैरियंट की कीमत 4.55 से 7.19 लाख रुपए और फिएट पुंटो इवो डीजल की कीमत 5.27 से 7.19 लाख रुपए है।
कंपनी ने यह कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई आई20 और होंडा ब्रिओ की टक्कर में पेश की है। पुंटो इवो एक स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक कार है जिसको इटैलियन डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
फिएट पुंटो इवो हैचबैक कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट में उपलब्ध है। पेट्रोल मॉडल 1.2 लीटर और 1.4 लीटर फायर पेट्रोल के साथ दौड़ती है, जबकि डीजल मॉडल 1.3 लीटर एमजेडी पावरट्रेन इंजन के साथ काम करती है।
1.2 लीटर गैसोलीन इंजन 67बीएचपी पावर और 96एनएम टॉर्क जनरेट करता है जबकि पेपीयर 1.4 लीटर इंजन 88.8बीएचपी पावर और अधिकतम 115एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
टाटा जेस्ट
ऑटो एक्सपो के दौरान टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में अपनी जेस्ट कार को पेश किया था। उस समय से ये कार चर्चा में बनी हुई है।
आखिकार कंपनी ने इसको भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वैरियंट की कीमत 4.64 रुपए और डीजल वैरियंट की कीमत 5.64 रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली) तय की है।
कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस कार के पेट्रोल और डीजल वैरियंट के लिए 21 हजार रुपए में बुकिंग शुरू कर दी है।
टाटा जेस्ट का जबरदस्त मुकाबला होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट और मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर से होगा।
जल्द ही टाटा मोटर्स की बोल्ट हैचबैक कार को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने टाटा बोल्ट को जेस्ट के साथ ऑटो एक्सपो में पेश किया था।
टाटा जेस्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट के साथ बाजार में मौजूद होगी, कंपनी ने इसमें 1.3 लीटर फिएट मल्टी जेट क्वाड्राजेट टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 88.8बीएचपी (90पीएस) पावर और 200एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन वैरियंट 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन के साथ होगा।
पेट्रोल वैरियंट की बात करें तो 1.2 टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड मल्टी पाव्इंट फ्यूल इंजेक्टेड, रेवोट्रॉन इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 88.8बीएचपी (90पीएस) पावर और 140एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। ये 5 स्पीड मैन्युअल के साथ काम करती है।