जैसा कि हमने पहले भी बताया था कि रिनॉल्ट अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी डस्टर को जुलाई के पहले सप्ताह में लांच करने की योजना बना रही है, अब लोगों में 'डस्टर' के प्रति जबरदस्त उत्साह देखते हुए कंपनी ने देशभर के अपने शो-रूम पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।
रिनॉल्ट ने अपनी इस एसयूवी से ऑटो एक्सपो 2012 में पर्दा उठाया था। रिनॉल्ट को अपनी एसयूवी कार डस्टर से अच्छा रिसपांस मिलने की उम्मीद है। आप 51,000 रुपये देकर डस्टर की बुकिंग करवा सकते हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
लोगान की तरह रिनॉल्ट की डस्टर भी बीओ प्लेटफार्म पर आधारित है। इसकी लंबाई 4.3 मीटर है, जो कि इसे एक बेहतर फैमिली एसयूवी बनाती है। फाइव सीटर 'डस्टर' 1.6 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल दोनों ऑपशन में उपलब्ध होगी। इसका पेट्रोल वर्जन 104 बीएचपी और डीजल वर्जन 105 बीएचपी में उपलब्ध होगा। इसके बाजार में 8 से 10 लाख रुपये के बीच लांचिंग की उम्मीद की जा रही है।