इस सप्ताह आप नए और रोचक विचारों के धनि रहेंगे। बिना किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाए आप अपने विचारों को सहजता से अभिव्यक्त कर सकेंगे।
आपकी अधिकतर परियोजनाएं बिना किसी रोक-टोक के पूरी हो जाएंगी। घर में सभी काम, सभी मसलों को सुलझ जाने के बाद आपकी जिंदगी और भी आसान हो जाएगी।
इस सप्ताह अपने व्यक्तिगत संबंधों में और भी अधिक सुधार लाने के लिए प्रयास करते रहे।
वृष राशिः मित्रों से सहयोग लाभदायक रहेगा
इस सप्ताह आपके करीबी मित्र आपकी समस्याओं का समाधान निकालने हेतु आपकी सहायता करेंगे। हालाँकि आप अपने व्यवसायिक अनुबंधों के कारण थोड़े से विचलित रहेंगे।
उच्च अधिकारी आपके व्यवसायिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल पैदा कर सकते है। जीवन में संतुलन बनाए रखे और अपने काम को खुद पर हावी ना होने दे।
साथी के साथ समस्याएँ कम होती जाएंगी और आप अपने रोमांटिक जीवन कोई और भी उत्साहित बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहेंगे।
मिथुन राशिः आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा
इस सप्ताह आप अपने हर प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर वरिष्ठ अधिकारीयों को प्रभावित करेंगे।
इस दौरान पदोन्नति या वेतन-वृद्धि के प्रबल संकेत दिखाई देंगे। इस सप्ताह अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भूल कर भी ‘ना’ ना बोले।
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा और अपने निवेशों से लाभ कमाएंगे।
कर्क राशिः आपका मूड उखड़ा-उखड़ा रहेगा
इस सप्ताह कुछ रुकावटों के कारण आपका मूड उखड़ा-उखड़ा रहेगा। आपकी मानसिक स्थिति में अस्थिरता दिखाई देगी।
परिस्थितियों के हाथ से निकल जाने से आप अपना आपा खो सकते है जिससे आपका चिड़चिड़ापन और भी बढ़ जाएगा।
व्यवसायिक स्तर पर अपने सभी कार्य पूरा करने के लिए आपको अधिक से अधिक प्रयास करने की जरुरत है।
हर ओर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अपने बर्दाश्त करने की क्षमता पर अधिक ध्यान देना होगा।
सिंह राशिः सप्ताहांत में आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे
यह सप्ताह आपके लिए हर स्तर पर अच्छा रहेगा। इस दौरान आप सामाजिक गतिविधियों में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे।
अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आप कुछ अतिरोचक निर्णय ले सकते है। जिन व्यक्तियों के साथ इस समय आप घूम रहे है उनके साथ आप आमतौर पर नहीं घुमते।
इस सप्ताहांत में आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। सलाह है कि एक समय पर एक ही काम करें।
कन्या राशिः आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी
व्यक्तिगत स्तर पर एक पुरानी समस्या के निदान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। आप कम तनाव में रहेंगे और दोस्तों के साथ भी समय बिता सकेंगे।
आप में से कुछ व्यक्तियों को काफी जद्दोजहद के बाद रोजगार प्राप्त हो सकेगा। अपने प्रयासों के सहारे आप अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकने में कामयाब होंगे।
आपके कठिन परिश्रम से ही आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी इसलिए आलस से बचें और मौके का लाभ उठाने का प्रयास करें।
तुला राशिः सप्ताह आपके लिए सुखमय रहेगा
इस पूरे सप्ताह आप तड़क-भड़क और उत्साहित मूड में रहेंगे। हर ओर आपको सकारात्मक उर्जा और आशावादी सोच ही दिखाई देगी।
अपने इरादे बुलंद रखे और अपने लिए भी कुछ ख़ास करें। परिवार और मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही सुखद रहेंगे।
कुल मिला कर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखमय रहेगा, इसलिए इसका अधिक से अधिक आनंद और लाभ उठाएं।
वृश्चिक राशिः क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें
इस सप्ताह कुछ निजी कारणों से आप विचलित रहेंगे। जब हालात आपके काबू में नहीं होंगे तो संभव है कि आप अपना आपा खो बैठे या इस दौरान खराब मूड में रहें।
खुद को संतुलित रखे और क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें। आपकी कठोर वाणी और व्यवहार के कारण आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। सलाह है कि अपने रिश्ते में दरार पड़ने से रोके।
आप में से कुछ व्यक्तियों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा व्यवसायिक होने के आसार अधिक है।
धनु राशिः गलफहमी से परेशान हो सकते हैं
इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियां आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ गलतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है।
यहां तक कि आप कार्यस्थल में भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके यह निजी मसलें आपको सिर्फ कुछ समय के लिए ही परेशान करेंगे और जब आप अपनी सोच को काबू कर, चीजो को स्वीकार करने में सक्षम हो जाएंगे तब यह समस्याएं खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।
मकर राशिः सप्ताहांत आपके लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा
इस सप्ताह घरेलु स्तर पर अच्छे समय के संकेत है। आप आशावादी सोच के धनि रहेंगे और अपनी ज़िन्दगी में सुधार लाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।
अपने साथी के साथ आप रोचक वार्तालाप का भव्य आनंद लेंगे। आपके अच्छे मूड से यह सुनिश्चित रहेगा कि इस बार यह सप्ताहांत आपके लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा।
कार्यस्थल में आपको अपने व्यवहार में गंभीरता लानी होगी क्योंकि कुछ लोग आपके काम का श्रेय ले सकते है।
कुंभ राशिः इस सप्ताह आप थोड़े से विचलित रहेंगे
इस सप्ताह आप थोड़े से विचलित रहेंगे और अपने काम की ओर ध्यान देने में परेशानी महसूस करेंगे। आपके इस व्यवहार से अपनी समय-सीमाओं को पार कर पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।
साथी के साथ भी अपने संबंध को लेकर आप नाखुश रहेंगे। आप दोनों के बीच छोटी-छोटी परेशानियां आपके बीच दूरियों को और भी बढ़ा रही है। वाद-विवाद अधिक होने लगा है, जिसके चलते आप अधिक तनाव में रहते है। किन्तु घबराए नहीं, यह दौर अस्थायी है।
मीन राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह अनुकूल रहेगा
इस सप्ताह आपकी एकाग्रता में कोई कमी नहीं होगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर आसानी से बढ़ते रहेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत स्तर पर आप कई परिवर्तन देखेंगे।
ये परिवर्तन स्वाभाविक तौर से सकारात्मक होंगे। आर्थिक स्तर पर बात करे तो आपके लिए यह समय एकदम सुखद है।
आपके किसी प्रियजन के विचार आपके व्यक्तिगत में सकारात्मक व्यवहार लाने में सहायक होंगे। आप सुरक्षित महसूस करेंगे।