आगामी सप्ताह आपके लिए अत्यंत भावुक दौर रहेगा। पुराने मित्र से पुनः रिश्ता कायम करने की कोशिश करेंगे। इस सप्ताह आप में से कई व्यक्तियों के लिए रोमांस के प्रबल आसार है। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे और नए लोगो से मिलेंगे। खुद को अभिव्यक्त करने में पीछे न हटे।
वृष राशिः सुखद समाचार मिलेगा
एक अनपेक्षित सुखद समाचार के मिलने से आप स्फूर्ति से भर जाएँगे खासकर सप्ताह के मध्य में करियर स्तर पर आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान एक रुका हुआ कार्य पूरा करने की ओर ध्यान देंगे। हालाँकि सप्ताहांत तक आप को आर्थिक तौर से सावधान रहना होगा। घर के मामलों को लेकर आपका ध्यान पूर्ण रूप से केन्द्रित रहेगा।
मिथुन राशिः अवसरों का लाभ उठाएं
कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएँगे। किसी आवश्यक व्यवसायिक कार्य के चलते बहुत पहले से ही निर्धारित की गयी यात्रा को आपको स्थगित करना पड़ सकता है।
हालाँकि इससे आपके प्रेम संबंधों में कोई असर नहीं पड़ेगा। यह तो तय है कि आप इन परिस्थियों को बखूभी संभाल लेंगे। राह में आने वाले अद्भुत अवसरों का लाभ उठाएं।
कर्क राशिः बड़ा लाभ मिल सकता है
आने वाले सप्ताह में अधिकांश समय आप अपने नए प्यार के बारे में ही सोचते रहेंगे। यह समय फिलहाल सिर्फ योजना बनाने के लिए बेहतर है ना कि उन पर कार्य करने के लिए।
आप में से कुछ व्यक्ति अपने कार्यस्थल के वातावरण से नाखुश होकर शिकायत करेंगे क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस होगा कि उनके काम को, उनके प्रदर्शन को सही पहचान नहीं मिली है।
आर्थिक तौर से आपको एक बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही एक अधूरे काम को पूरा करने के लिए यह एकदम सही समय है।
सिंह राशिः करियर के मामले में सप्ताह बढ़िया रहेगा
इस सप्ताह आप महसूस करेंगे आपकी सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है और अपने मौजूदा संबंध में आप अपनी स्थिति को बदला हुआ महसूस करेंगे।
वास्तविकता से आपका सामना होगा और अपने संबंध में मिली निराशा से आप खुद को दूसरों से बचा कर रखना चाहेंगे। करियर के लिहाज से परिस्थितियां आपके हित में है और आपकी प्रशंसा के भी संकेत है।
कन्या राशिः कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे
इस सप्ताह आप स्वयं को घर और कार्यस्थल के दायित्वों के बीच फंसा महसूस करेंगे। किसी खास के साथ गलतफहमी उत्पन्न होने से आप मानसिक तौर पर विचलित हो सकते है।
आपके प्रियजन हमेशा आपके साथ पाएंगे। जब भी आपको उनकी ज़रुरत पड़ेगी, वे आपके लिए उपस्थित रहेंगे इसलिए घबराए नहीं। अपने जीवन के प्रति एक गंभीर रवैया अपनाने से आप कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएँगे।
तुला राशिः संयम से काम करने की आवश्यकता है
इस सप्ताह आपको संयम से काम करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में अत्यधिक कार्यभार लेने से बचे। घर और ऑफिस में सही संतुलन ना बना सकने के कारण आप तनावग्रसित हो सकते है।
हो सकता है कि काम के बढ़ते बोझ के चलते आप चिड़चिड़ा महसूस करें। इसका एक ही उपाय है कि किसी भी समस्या की धुन में ना खो जाएं। सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जायेगा।
वृश्चिक राशिः कई सरप्राइज मिलेंगे
इस सप्ताह आप परिस्थियों से निपटने के अपने तरीके में एक बदलाव लाना चाहेंगे। मुश्किल हालातों में खुद को ढालने की अपनी क्षमता का प्रयोग कर आप खुद को सुरक्षित रख पाएँगे।
रोमांस के क्षेत्र में आपके साथी का ध्यान आपकी ओर अधिक रहेगा। व्यक्तिगत स्तर पर भी आप को कई सरप्राइज मिलेंगे। अपनों के साथ समय बिताएं।
धनु राशिः आपके लिए अच्छा समय रहेगा
इस सप्ताह यदि आप अपने विचारों को दूसरों पर नहीं थोपेंगे तो आपके लिए अच्छा समय रहेगा। व्यर्थ ही किसी से विवाद में ना पड़े।
कुछ प्रश्न या संदेह आपके मस्तिष्क को घेरे रहेंगे किन्तु यदि आप अपने शब्दों पर काबू रखे तो संभव है कि आप ऐसी स्थितियों को पार कर पाएँगे।
आपका संयम रवैया ही आपको कठिन से कठिन समय में भी रास्ता दिखेगा। नए प्रेम सबंधों के लिए अच्छा समय प्रदान करेंगे।
मकर राशिः प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखें
इस सप्ताह घर या कार्यस्थल में आपकी चंद समस्याओं और रुकावटों का निदान होगा। आप में से कई व्यक्तियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर व्यावहारिकता से मोह-माया दूर होगी।
साथी या कोई करीबी आपकी सहायता ले लिए आगे आयेंगे और आप चैन की सांस लेंगे। सही समय पर उनकी सहायता से आप इस सप्ताह किसी नुकसान से बच सकते है।
चंद प्रलोभनों से खुद को बचाए रखे और अपने प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखें।
कुंभ राशिः विवादों से दूर रहने की कोशिश करें
इस सप्ताह आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। अपने ऑफिस के सभी नियमों का पालन कर किसी भी समस्या से बच सकते है।
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर आप इस समय को और भी खुशनुमा बना सकते है। साथ ही यदि आप कुछ रुके हुए कार्यों के चलते काफी चिंतित है, तो यह सप्ताह आपके लिए एकदम उपयुक्त समय है।
मीन राशिः काम का दबाव बना रहेगा
कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे। अपने वायदों को पूरा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
ध्यान रहें कि आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करें ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा ना हो। आपके प्रेम जीवन में इस सप्ताह किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आएगी।