फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 17 से 23 फरवरी तक का राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह में बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा, सूर्य राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेगा और शुक्र भी अपना नक्षत्र बदलेगा। इस वजह से थोड़े समय में खर्चे बढ़ेंगे और व्यस्तता भी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सामान्य तौर पर अच्छा कह सकते हैं। अगर ध्यान लगाकर पढ़ेंगे तो कोर्स का ज़्यादातर भाग पूरा हो जाएगा।

20, 21 तारीख के दौरान चंद्र मंगल, राहु, शनि के साथ युति करेगा। आपका मन अलग-अलग प्रकार के विचारों से घिरा रहेगा। यह विचार नकारात्मक भी हो सकते हैं।

इससे आपका मन खिन्न रहेगा। आप को इस सप्ताह एवं आने वाले सप्ताह में योग- प्राणायाम का सहारा लेने की सलाह गणेशजी दे रहें हैं।

वृषभ :आपके हाथ में लक्ष्मी आएगी

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा क्योंकि बुध वक्री होकर भाग्य स्थान में आएगा जबकि चंद्र चौथे और पाँचवे स्थान में परिभ्रमण करेगा। थोड़ा मानसिक उद्वेग भी रहेगा, लेकिन बड़ी चिंता की कोई बात नही है।

आपके हाथ में लक्ष्मी आएगी, लेकिन दूसरे हाथ से निकल जाएगी। इस समय प्रेम प्रसंग के फलने फूलने की संभावना है। सप्ताह अंत में आप इच्छित फल प्राप्त करेंगे, लेकिन तकलीफ उठानी पड़ सकती है।

सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में आप को मानसिक तनाव का अनुभव होगा, जिसका सुखद समाधान सप्ताह के अंतिम दिनों में आने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

ऐसे समय में ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जाप करने के राहत मिलेगी।

मिथुन : कार्य की वजह से मानसिक तनाव रहेगा

सप्ताह के प्रथम चार दिन आर्थिक दिक्कतें पैदा होने की संभावना है। आप निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको साल अंत में मिल सकता है। इस सप्ताह बुध वक्री होकर आंठवे स्थान में आएगा जो आपका राशि स्वामी है।

तदुपरांत, चंद्र भी शनि, राहु और मंगल जैसे ग्रहों के साथ युति करेगा। इसलिए संभव हो तो आप को बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना है। छात्रवर्ग के लिए अभी मुश्किल समय है।

नये प्रोजेक्ट या निर्दीष्ट कार्य की वजह से मानसिक तनाव रहेगा और आप के मन में चिंता रहेगी। संभव हो तो छात्रवर्ग को अपने पढ़ाई के टेबल के पास टेलीफोन, आइना, मछलीघर या ऐसी गतिशील चीज़ें नहीं रखनी चाहिये। सफल व्यक्तियों के चित्र रखें।

कर्क :लड़ाई झगड़े होने की संभावना है

इस सप्ताह के शुरूआती चार दिन आप के लिए थोड़ी सी चिंता खड़ी करने वाले साबित होंगे। लेकिन वहीं आर्थिक लाभ, भाग्योदय, छोटी यात्रा, भाई-बहन सम्बंध में नये समीकरण, कार्य में गति की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।

परंतु आने वाले तीन दिन बहुत अच्छे नहीं हैं, सावधान रहें। लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। मन पूरी तरह बेचैन रहेगा एवं एकांत में जाने का मन होगा।

आप भविष्य में आने वाली संभावित चुनौतियों के बारे में विचार विमर्श करेंगे, लेकिन इस तरह का कुछ भी नकारात्मक आप के जीवन में घटित नही होगा। इसलिए सकारात्मक विचारशैली अपना कर आगे बढ़ेंगे तो आप के साथ गणेशजी को भी अच्छा लगेगा।

सिंह : विदेश जाने के लिए शुभ योग बन रहे हैं

इस सप्ताह को नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगतिमय समय कह सकते हैं। विदेश जाने के लिए शुभ योग बन रहे हैं। आप को रोज़मर्रा की वित्तीय आय बढ़ने के शुभ संकेत आने वाले समय में मिलेंगे।

सप्ताह के प्रथम चार दिन आप हर कार्य को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ करेंगे और उस में आप को सफलता भी प्राप्त होगी। परिवार के साथ सामाजिक प्रसंग में या बाहर घूमने जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस सप्ताह आप के लिए परिवार प्रथम स्थान पर रहेगा। आप इस समय नयी योजनाएँ बनाएँगे। आर्थिक आय में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों को हरा पाएँगे। पारिवारिक मान-सम्मान मिलने की संभावना है। आकस्मिक प्रवास या खर्च की भी संभावना है। छात्रों को शिक्षा में अड़चन आ सकती है।

कन्या :आकस्मिक धन खर्च होगा

गणेशजी को लगता है कि शरीर की अस्वस्थता से मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। आंखों से सम्बंधित शिकायत रहेगी। परिजनों के व्यवहार से मन दुःखी होगा। अहंकार के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च होगा।

कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। भावनाओं पर काबू रखें। सप्ताह मध्य में नये विचारों का जन्म होगा व नये रिश्ते बनेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर पाएंगे।

इन सब के बीच निषेधात्मक कार्यों से दूर रहने की सलाह है। आयात-निर्यात के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ मधुरताभरे सम्बंध रहेंगे और उन का सहयोग प्राप्त होगा। प्रियपात्रों के साथ की मुलाकात से मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला : महिला मित्र से निकटता बढ़ेगी

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ में आप विभिन्न क्षेत्र से लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। घर में मांगलिक प्रसंग की संभावनाएं भी हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रबल संयोग है।

मित्रों से मुलाकात होगी और महिला मित्र से निकटता बढ़ेगी। किन्तु, 18 तारीख से आप का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस समय थोड़ा सा सावधान रहें, चिंता न करें।

कानून संबंधित निर्णय में पुनर्विचार करके ही आगे बढें। आप का उग्र बर्ताव मुसीबतें खड़ी कर सकता है। इस दौरान आध्यामिकता एकमात्र श्रेष्ठ मार्ग सिद्ध होगा। सप्ताह अंत में चुस्ती-स्फूर्ति का स्तर बना रहेगा। आप की सृजनात्मकता में बढ़ौतरी होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सावधान रहना आवश्यक है।


वृश्चिक :अपनों से लाभ होगा

गणेशजी कहते हैं कि व्यावसायिक प्रगति के लिए समय अनुकूल है। संतान की संतोषजनक प्रगति से मन खुश रहेगा। अपनों से लाभ होगा। नये विचारों से आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं काम बनेंगे।

अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। सप्ताह उत्तरार्ध में परेशानी खड़ी हो सकती है।

इस दौरान सभी मामलों में संयम, सावधानी और सतर्कता आपके लिए ज़रूरी है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य टालें, या सावधानीपूर्वक काम करें।

स्वास्थ्य के मामले में शिकायत रहेगी। गणेशजी की कृपा से सप्ताह का अंतिम दिन आप के लिए राहत का एहसास लेकर आएगा।

धनु :आपका महत्व एवं वर्चस्व बढ़ेगा

वर्तमान समय में आपके स्वभाव में उतावलापन और जोश का स्तर अधिक देखने को मिलेगा। कारोबार में किसी प्रकार की दिक्कत नही आएगी, अपने संवाद पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आपका महत्व एवं वर्चस्व बढ़ेगा।

मकान-जायदाद सम्बंधित दस्तावेजों में पूरी तरह से सावधान रहने की ज़रूरत है। पिता के साथ के सम्बंधों में भी आपको संभल कर चलने की ज़रूरत है। कोर्ट कचहरी के कार्यों से दूर रहें। इस समय किसी की ज़मानत न दें।

विदेश से आपके सम्पर्क फिर ताज़ा होंगे। परोपकार के कार्यों में आप वित्तीय खर्च कर सकेंगे। गृहस्थजीवन में संयम एवं धीरज रखेंगे तो शांति बनी रहेगी। ईश्वर की आराधना एवं आद्यात्मिकता आप के मन को शांति प्रदान करेगी।

 

मकर :कामकाज में विलंब हो सकता है

सप्ताह के प्रारंभ में आप को भाग्य का साथ मिलेगा किन्तु एकाग्रता बनाए रखें क्योंकि थोड़े समय के बाद आपके जीवन में नयी समस्याएं आएंगी।

गणेशजी कहते हैं कि ग्रहीय स्थिति के कारण व्यवसायिक क्षेत्र में आपको काफी खींचा-तानी का सामना करना पड़ेगा। इस समय आप काफी तनावपूर्ण महसूस करेंगे।

आप खींचतान से तंग परेशान हो सकते हैं, लेकिन गणेशजी की सलाह है कि आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि कोई भी वक्त स्थिर नही रहता है। ग्रहीय स्थिति के कारण कामकाज में विलंब हो सकता है या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आप के लिए नुकसानदायी हो सकता है।

वैसे सप्ताह अंत तक आपको राहत मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ :प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है

सप्ताह का प्रारंभिक समय आपके लिए मज़ेदार रहने की संभावना है। आप व्यावसायिक उन्नति पर ध्यान लगाएँगे एवं मौज-मस्ती और आनंदपूर्ण प्रवृत्तियों को बढ़ावा देंगे। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

इस समय आप उत्तम दाम्पंत्यसुख प्राप्त कर पाएँगे और जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें महंगे उपहार देंगे। सप्ताह के अगले हिस्से में कुछ खास नही है क्योंकि चंद्र आठवें भाव से भ्रमण करेगा और बाद में शनि, राहु, मंगल के साथ भ्रमण करेगा।

इस तरह मानसिक दुविधा, उलझनें एवं अनिश्चितता आपको परेशान कर सकती है। वैसे विपरीत स्थिति में से बाहर निकल कर विजयी होने की आप की राशि की खासियत है, जिसका उपयोग आपको इस समय में करना है।

विज्ञापन

मीन : सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है

गणेशजी को लगता है कि यह आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। धैर्यपूर्वक काम करें एवं स्वयं पर नियंत्रण बनाए रखें। नये कार्य शुरू करने से बचें जब तक अधर में लटके कार्य पूरे न हों।

इस तरह से आपकी प्रतिष्ठा, मानसिक, घर एवं कार्यक्षेत्र की स्थिति में भी सुधार आएगा। आपके पास अच्छी कल्पना व अच्छा अनुभव है जो आपकी प्रगति में काम आएगा। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

सप्ताह अंत में आप की ऊर्जा व दूरदर्शिता दोनों कम होंगी। आप अपने क्रोध और बोली पर संयम रखें। सरकारी निविदा भरते समय आप सतर्क रहें। स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। आप को ईष्टदेव का ध्यान व जप सही मार्ग दिखाएगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें