फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 10 नवंबर से 16 नवंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेशजी के अनुसार यह सप्ताह अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि, शुक्र की शनि के साथ युति के कारण वैवाहिक जीवन में मधुरता की कम रह सकती है।
विज्ञापन


आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। इस समय किसी अच्छे प्रसंग या रोमांस के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा।

आप अपने परिचित लोगों के साथ सैर सपाटे पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान संबंधित कार्य आगे बढ़ेंगे। बातचीत करने से बहुत से प्रश्नों का हल निकल सकता है।

धार्मिक प्रसंग बढ़ने से आपकी धार्मिक वृत्ति में बढ़ोतरी होगी। किसी धार्मिक व्यक्ति से मिलकर आपको जीवन में नयी दिशा भी मिल सकती है।

वृषभ: शुक्र शनि का संयोग क्या असर डालेगा आप पर?

गणेशजी देख रहे हैं कि इस सप्ताह चंद्र परिभ्रमण आपके लिए मानसिक तौर पर शुभ साबित होगा। इसके पश्चात आपका राशि स्वामी शुक्र शनि के साथ वृश्चिक में युति करेगा।

इसके कारण आपको बहुत ही सकारात्मक और नकारात्मक मामलों का संयोजन आने वाले माह में देखने को मिलेगा। एक ओर भोग विलास का कारक तथा आपकी भावनाओं का ग्रह शुक्र है और वहीं दूसरी ओर जीवन में नीरसता भरने वाला ग्रह शनि है।

इसलिए, आपको एक दिन आनंद प्रमोद तो दूसरे दिन उदासीनता महसूस होगी। गणेशजी की सलाह है कि इस सप्ताह आप धैर्य व साहस के साथ आगे बढ़ें।

मिथुन: नौकरी में बदली की संभावना है

इस सप्ताह शनि महाराज आपके छठे स्थान में परिभ्रमण करेंगे। इस समय आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। लंबे समय की बात करें तो नौकरी में बदली की संभावना है या तकलीफ आ सकती है, जो इसका नकारात्मक पहलु हो सकता है।

हालांकि, आपकी महत्वाकांक्षाओं को गति मिलेगी। आप में किसी भी कार्य को करने के लिए भरपूर साहस एवं उत्साह होगा। इस समय में आपके संयम की परीक्षा होगी।

आप वर्तमान जो भी कार्य करेंगे, उसे और बेहतर करने के लिए उत्साहित होंगे। आशावादी एवं तर्कवादी स्वभाव दोनों खुलकर सामने आएंगे। उतावलापन और नसीब पर सब कुछ छोड़ देने की सोच पर रोक लगाएं।

कर्क: इस तारीख को प्रवास के योग अच्छे हैं एवं लाभ की संभावना

इस सप्ताह में 9 तारीख को प्रवास के योग अच्छे हैं एवं लाभ की संभावना है। 10, 11 और 12 तारीख के दौरान आपका आर्थिक खर्च बढ़ने की संभावना है।

यदि आपने किसी से पैसा लेना है, तो हो सकता है उसको आने में देरी हो जाए। इस समय किसी को उधार न दें। आपकी सख्त मेहनत के बावजूद भी मनचाहे परिणाम मिलने मुश्किल हैं।

आपका भ्रमण व्यर्थ साबित हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कार्य में तारीख मिलना आपके लिए अच्छा होगा। पति-पत्नी के संबंध बिगड़ सकते हैं। हालांकि, सप्ताह के अंतिम चरण में समय आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है।

सिंह: शनि होगा हॉवी, शुक्र हो रहा है कमजोर

इस सप्ताह वृश्चिक राशि में शुक्र की शनि के साथ युति होगी, जिसके कारण शुक्र थोड़ा सा कमजोर होगा, हालांकि चिंता करने की अधिक जरूरत नहीं है। आपको अंधकार में प्रकाश की किरण दिखेगी और आप में नये जोश का संचार होगा।

आप खुशियां मनाने के लिए भी तैयार ही रहेंगे। दूसरों की इच्छापूर्ति के लिए आप कोशिश करेंगे। इसमें आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आप व्यक्तिगत सम्बंधों को मजबूत बनाएंगे।

विकास करने के लिए प्रेरित होंगे और हर अवसर का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, आपको अपने आक्रामक मिजाज पर काबू रखना होगा नहीं तो आपके परिचित लोगों का मूड़ खराब हो सकता है।

कन्या: नये काम के शुरुआत के लिए श्रेष्ठ समय

नया कार्य शुरू करने के लिए बनाई हुई योजनाओं को अमल में लाने का श्रेष्ठ समय है। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ होगा। उधार में दिया धन वापिस आएगा। नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति की संभावना है।

परिवार में आनंदपूर्वक माहौल बनेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। व्यापार संबंधित काम से बाहर जाएंगे और इस दौरान हुई मुलाकात आपके लिए लाभदायी हो, ऐसी भी संभावना है।

इस समय ग्राहक, व्यापारियों, सहकर्मियों या जो भी हो, उनके साथ लगातार संपर्क में रहना आवश्यक है। विवाह इच्छुक जीवनसाथी की खोज में सफल रहेंगे। विवाहित जातक वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे।

तुला: जीवन के रहस्य जानने के यहां जा सकते हैं

इस सप्ताह प्रारंभ में व्यवसाय व आर्थिक उन्नति आपके केंद्र में रहेगी। आपकी तर्कशक्ति भी अच्छी रहेगी। हो सकता है कि आप परिवार पर पूरा ध्यान न दें पाए। फिर भी, आध्यात्मिक भावना अच्छी रहेगी।

आप जीवन के रहस्य जानने के लिए आध्यात्मिक गुरू की शरण में जा सकते हैं। चिंतन से आपके मन को शांति मिलेगी। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल परिस्थिति है।

सप्ताह के मध्य में आपका मन चिंताग्रस्त एवं विषादपूर्ण रहने की संभावना है। कार्य बोझ से आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य है। लग्नोत्सुक जातकों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना प्रबल होगी।

वृश्चिक: मेल मिलाप और घूमना फिरना अच्छा लगेगा

इस सप्ताह आपके स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलेगी क्योंकि आपके लग्न स्थान में शुक्र शनि युति में होंगे। इन दोनों ग्रहों का स्वभाव अलग है। अर्थात एक क्षण पहले आप आनंदित महसूस करेंगे, और दूसरे ही क्षण आप निराश हो जाएंगे।

सप्ताह की शुरूआत में मनोरंजन, मेल मिलाप और घूमना फिरना अच्छा लगेगा। हालांकि, सप्ताह के मध्य में क्रोधावेश में रहेंगे। इस समय गणेशजी आपको राजकीय प्रतिकूल प्रवृत्तियों से दूर रहने और नये संबंध नहीं बनाने की सलाह देते हैं।

दुर्घटना से बचें। आपका व्यवहार अच्छा है परंतु अतिश्योक्ति से दूर रहने की सलाह है। सप्ताह के अंतिम दौर में आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

धनु: इस सप्ताह इन मामलों में थोड़ा संभालकर रहना है आपको

सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य संबंधित मामलों में थोड़ा संभालकर रहना है। इस समय आप अपने पराये में अंतर समझ पाएंगे। मानसिक तौर पर ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे एवं जीवन में मधुरता लाने के प्रयास आप करेंगे।

आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध के समय सुख और दुख की मिश्रित भावुकता रहेगी। आप मौज मस्ती, मनोरंजन में व्यतीत करेंगे और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

मन में क्रोध अधिक रहेगा। गणेशजी अधिक खर्च से बचने की सलाह देते हैं। अवांछनीय दुर्घटना, बीमारी, क्रोध के कारण आपका मानसिक व्यवहार निराशा भरा रहेगा। गलत दिशा और सलाह से सावधान रहें।

मकर: आप का मूड तेजी से बदलता रहेगा, ये बिल्कुल न करें

गणेशजी के अनुसार यह सप्ताह शुक्र आपके लाभ स्थान में शनि के साथ युति करेगा। दो विरोधी ग्रह साथ मिलने से आप का मूड तेजी से बदलता रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना भी है।

परिवार के साथ आप के बर्ताव में भी सतत परिवर्तन आएगा, जिस वजह से परिवारजन भी आप के व्यवहार को समझ नही पाएंगे। संतानों के साथ आप का अच्छा तालमेल रहेगा।

उन से खुशियां मिलने की अपेक्षा भी आप कर सकते हैं। वाहन, संपत्ति में खर्च की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह का मध्य समय अच्छा है। आप की प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य के मामले में आप को थोड़ा संभल कर रहना होगा। शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आप को अच्छा दांपत्य सुख मिल सकता है। साझेदारी के कामकाज में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आपकी राशि दे रही है अच्छी संकेत

इस सप्ताह गणेशजी आपको धन एवं उसके सृजन का महत्व बताना चाहते हैं तथा आपकी राशि भी इसका संकेत देती है। सप्ताह के शुरू में कोई भी वित्तीय योजना आपके समक्ष आए, तो कल के बारे में सोच कर आगे बढ़ें।

इस समय फालतू खर्च से बचें एवं धन बचत पर अधिक से अधिक ध्यान दें। गणेशजी कहते हैं कि खूब पैसा कमाएं और पैसे का अच्छा उपयोग करें। सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए मजेदार रहेगा।

आप दाम्पंत्यसुख प्राप्त कर पाएंगे एवं आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होंगे। आपको अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी।
विज्ञापन

मीन: हैं बहुत ही अच्छे संकेत, बस इतना जरूर करें

इस सप्ताह नौकरी, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में आपके लिए शुरूआत का दौर लाभप्रद रहेगा। लग्न उत्सुक युवक-युवतियों की शादी के अवरोध दूर होंगे। आप अपने प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे।

आध्यात्मिकता की ओर ज़्यादा झुकाव रहेगा। सप्ताह के दूसरे चरण में हो सके तो किसी के साथ पैसों का व्यवहार न करें। मन को जितना हो सके उतना एकाग्र और अंकुशित रखने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए सामान्य समय रहेगा।

पढ़ाई में इच्छित सफलता पाने के लिए मेहनत ज़्यादा करनी पड़ेगी। सप्ताह के अंतिम दौर में आप के घर में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आनंदमय माहौल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें