गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने क्रोध, ऊर्जा एवं बोली पर संयम रखना चाहिए, यदि ऐसा नहीं करते तो साझेदारी में चल रहा व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित होगा व साझेदारी खत्म होने की संभावना भी है।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में हरी सब्जी व चुकंदर शामिल करें। 10, 11 एवं 12 तारीख के मध्याह्न तक आपको छोटी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ज्ञानवर्धक बातें व चर्चाएं होंगी। परिवार के बड़ों से बातचीत होगी व मार्गदर्शन मिलेगा।
वृषभ : शुभ समाचार प्राप्त होंगे
इस सप्ताह के प्रारंभ में आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। आपको उन चीजों की प्राप्ति होगी, जिनके बारे में आप सोच रहे हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप सफलता और आय के नए स्रोत प्राप्त कर सकते हैं।
इस समय प्रवास, संतान, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों, समाज कल्याण के कार्यों, नए परिचय की संभावनाएं हैं। व्यापार- व्यवसाय, नौकरी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
सामाजिक तौर पर मान सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह में सरकार के साथ कार्य व सरकारी नौकरी कर रहे जातक अच्छे फलों की अपेक्षा रख सकते हैं। मान-सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है।
मिथुन : आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे
सप्ताह का पहला दिन शुभ कार्यों में बीतेगा। विदेश से सम्बंधित कार्य पूरे होंगे ऐसी संभावना गणेशजी देख रहे हैं। तदपश्चात धीरे-धीरे आपकी आर्थिक जरुरतें खत्म होती दिखेंगी।
चंद्र- गुरु की युति और शुक्र के सामने से परिभ्रमण योग और भोग दोनों की प्राप्ति कराएगा। आपकी विचार एवं कल्पनाशक्ति बढ़ेगी। कार्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपने ज्ञान, नये विचार और बोली में मधुरता से किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर पाएंगे।
सामाजिक एवं व्यावहारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कार्य से संबंधित यात्रा के योग हैं। सप्ताह अंत में घर-परिवार एवं आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।
कर्क : आर्थिक लाभ मिलेगा
गणेशजी की सलाह है कि आप 13 फरवरी को सरकारी कार्य में सावधानी बरतें, किसी भी कार्य में विघ्न या मुश्किलें आएं तो चुनौती समझकर सामना करें। निर्धारित कार्य समय पर खत्म न हो तो निराश होने के बजाए इस समय के बीतने तक थोड़ा रुकें।
स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। गणेशजी कहते हैं कि कुल मिलाकर सप्ताह ठीक-ठीक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
इस सप्ताह में आप आने वाले साल के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। टैक्स सम्बंधित कार्य, बचत खाते के सम्बंधित कार्य, म्युच्युअल फंड वगैरह में ध्यान देंगे। इस समय निवेश करें, लाभ मिलेगा।
सिंह : महिला मित्रों से लाभ हो सकता है
सप्ताह के प्रथम चार दिन अच्छे हैं। महिला मित्रों से लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। छात्र गणेशजी को दूर्वा अर्पण करें। सरकारी बॉन्ड, बैंक डिपोजट, वित्तीय निवेश जैसे मामलों में आप का ध्यान केन्द्रित हो सकता है।
सप्ताह का अंतिम दिन मध्यम फलदायी कह सकते हैं। आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है व दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय टल सकते हैं। सहनशीलता बनाए रखें और अन्यों को समझने का प्रयास करें।
स्नेहीजनों के साथ घूमने-फिरने के लिए बाहर जा सकते हैं एवं आप आनंदित महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं, लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या : पिता की ओर से लाभ प्राप्त होने के संकेत हैं
गणेशजी को लगता है कि आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। आपकी बरसों की मेहनत अब रंग लाएगी। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल समय है।
धार्मिक स्थलों की यात्रा में आत्मसंतोष मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आनंदपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार में भी सुमेल रहेगा। पिता की ओर से लाभ प्राप्त होने के संकेत गणेशजी देते हैं। प्रियजन व दोस्तों से मुलाकात की संभावना है।
अविवाहित युवक- युवतियों को जीवनसाथी की खोज में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग व्यवसाय के विस्तार के बारे में सोचेंगे और वसूली के पैसे प्राप्त होने की भी संभावना है।
तुला : आकस्मिक लाभ व पदोन्नति की संभावना है
गणेशजी आपको इस सप्ताह विशेष रुप से वाणी और व्यवहार पर संयम बरतने की सूचना दे रहे हैं। नये कार्य का प्रारंभ न करें। दुश्मन खड़े हो सकते हैं व काम में किसी भी प्रकार की गलती आप को महंगी पड़ेगी।
विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। संतान संबंधित समस्याएं आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं। दांपत्य जीवन, प्रिय पात्र या व्यासायिक क्षेत्र में पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे। लेखन, साहित्य सृजन में रुचि बढ़ेगी।
व्यावसायिक क्षेत्र में आकस्मिक लाभ व पदोन्नति की संभावना है। जमीन-जायदाद संबंधित दस्तावेज बना सकते हैं। ईश्वर में आपकी आस्था बढेगी और सप्ताह के अंतिम दिन लक्ष्मीजी की कृपा से आपकी आय और व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है।
वृश्चिक : विपरीत लिंग के व्यक्तियों से निकटता रहेगी
गणेशजी के अनुसार सप्ताह के प्रारंभ में मनोरंजन, मिलन- मुलाकात और घूमना-फिरना हो सकता है। खास कर विपरीत लिंग के व्यक्तियों से निकटता रहेगी। दांपत्य सुख प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय एवं साझेदारी से लाभ होगा।
सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आगे चल कर समय शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। गलत आरोप लगने का अंदेशा है। नये संबंध बनाने से पहले सोचें। सरकार विरोधी गतिविधियों से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
पेट सम्बंधित दर्द से परेशानी हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप के लिए अनुकूल ग्रहदशा बनेगी। व्यावसायिक प्रगति के योग हैं। गणेशजी के आशीर्वाद से आप का हर कार्य बिना रुकावट खत्म होगा। आप समाज में अधिक सम्पर्क बनाएंगे। दुनिया में चल रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
धनु : सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वित्तीय लाभ के संयोग है।
बौद्धिक, तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। विचारों में नया बदलाव आएगा। सप्ताह उत्तरार्ध में आपको सुख और दुख मिश्रित भावुकता का अनुभव होगा।
समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस समय में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जिन लोगों की शल्य चिकित्सा होनी है वह संभव हो तो इस हफ्ते शल्य चिकित्सा टाल दें।। लंबी यात्रा या धार्मिक यात्रा की संभावना भी है।
मकर : घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा
इस सप्ताह के दौरान आपको मिश्रित फल मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। सप्ताह के प्रारंभ में विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रगतिमय समय है। फोटोग्राफी, ग्राफिक्स, डिजाइनिंग, संगीत एवं कला से जुड़े क्षेत्रो में अभ्यास में सफलता मिलेगी।
निवेश के मामले में देखा जाए तो आप शेयर सट्टा जैसे शर्टकट अपनाएंगे। इससे आपको लाभ होगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ेगी और संतान सुख भी अच्छा मिलेगा। दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। इस समय में सुंदर चीजें आपको आकर्षित करेंगी।
शत्रु आपके सामने किसी भी प्रकार का दुःसाहस नहीं करेंगे। मन से आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा।
कुंभ : आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें
यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपमें भावुकता अधिक देखने को मिलेगी। नये संबंध स्थापित होंगे और पुराने संबंधों में भावुकता बढ़ेगी। आपकी बौद्धिक शक्ति से आप लेखनकार्य और सृजनकार्य ठीक तरह पूरा कर पाएंगे।
महिलाएं अपनी बोली पर संयम रखें। यात्रा या प्रवास अभी के लिए टाल दें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें। आप के विचारों में लगातार परिवर्तन आने से आप का ध्यान काम पर एकाग्र नही रहेगा और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
वाहन के लिए खर्च करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को बोली पर संयम रखना है। इस सप्ताह से सूर्य राशि परिवर्तन कर के आप के जन्म के चंद्र पर आएगा। आने वाला समय प्रभावशाली रहेगा, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं।
मीन : घर में सुख-सुविधा पर अधिक ध्यान देंगे
गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह का आरंभ नये फैसले लेने व नये कदम उठाने के लिए अनुकूल है। आपके कार्य समय पर संपन्न होंगे। आपके कलात्मकता गुण में वृद्धि होगी। मकान, वाहन वगैरह के कागजात संभल कर बनाएं।
भावनाओं में बहने से बचें। आप घर में सुख-सुविधा पर अधिक ध्यान देंगे। पेट संबंधित बीमारी से अस्वस्थता रहेगी। छात्र वर्ग के लिए अच्छा समय है। शेयर बाजार या लॉटरी एवं सट्टा जैसी प्रवृत्तियों में योजना अनुसार निवेश करने से आप को लाभ हो सकता है।
नौकरीपेशा व्यक्तियों को कामकाज में अधिक अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धियों को मात दे सकेंगे। इस सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके व्ययभाव में बुध के साथ युति करेगा। विवेकपूर्ण कार्य करें।