फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः ग्रहों के घर बदलने के बाद किसे मिल रहा है इस हफ्ते धन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आपके लिए इस सप्ताह की शुरुआत सामान्य गति से होगी किन्तु सप्ताहांत तक आपके लिए कई खुशखबरी आने वाली हैं। व्यवसायिक स्तर पर आप खासे व्यस्त रहेंगे और नए काम में भी रूचि लेंगे।
विज्ञापन


इसका प्रभाव आपको देखने को मिलेगा किन्तु ध्यान रहे, आपके बेहतर प्रदर्शन के चलते कार्यस्थल में कुछ व्यक्ति आपसे इर्ष्या भी करेंगे। ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सतर्कता बरतने की खासा जरूरत है। दुर्घटना होने की संभावनाएं है किन्तु आप अपनी सहजता से इससे बच सकते है।

व्यवसायिक स्तर पर आपली व्यस्तता के चलते आप अपने साथी की ओर अधिक ध्यान नहीं दे पाएँगे। उन्हें इस बात का अहसास करवाएं कि उनके प्रति आपके मन में पहले से कहीं ज्यादा प्यार है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति पहले से प्रबल होगी और आपको धन लाभ होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः सप्ताह आपके लिए बहुत ही सौभाग्यपूर्ण रहेगा

यह  सप्ताह आपके लिए बहुत ही सौभाग्यपूर्ण रहेगा। किन्तु आपको यह समृद्धि बरकरार रखने के लिए परिश्रम करते रहना होगा। यदि आप क्रियाशील रहे तो भविष्य में आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा। यह लाभ खासतौर पर व्यवसायिक होगा।

हालाँकि इसके चलते आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी अवश्य बरतें। रोमांटिक स्तर पर साथी के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते है। उनकी बात सुने और फिर धैर्यशील रहकर अपने विचार उनके समक्ष रखे।

यह सप्ताह धन निवेश करने के लिए बहुत ही लाभकारी है। सलाह-मशविरा कर सही जगह पर, सही समय पर धन निवेश करें। इस सप्ताह आप कुछ धनराशि दान भी कर सकते है। इससे आपको ना सिर्फ मानसिक संतुष्टि प्राप्त बल्कि ज़रूरतमंद लोगों की दुआएं भी मिलेंगी।

म‌िथुन राश‌‌िः आर्थ‌िक मामलों में सर्तक रहें

इस सप्ताह निजी स्तर पर आप और आपके मित्रों के संबंधों में मिठास आएगी। संभव है कि आप सभी एक दूसरें से मिलें और पुरानी यादों को याद कर अपने जीवन में खुशियाँ लेकर आएं। सेहत को लेकर आप चिंतित हो सकते है किन्तु अपने खानपान पर ध्यान देकर आप इस चिंता से मुक्त भी हो सकते है।

कार्यस्थल में आपको अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जहाँ तक प्रेम संबंधों की बात है, आपके लिए यह सप्ताह अत्यंत मधुर रहेगा और साथी के साथ आपके सम्बन्ध मज़बूत होंगे।

आप उनकी हर छोटी-बड़ी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अग्रसर रहेंगे। हालाँकि आपको अपने आर्थिक जीवन में सतर्क रहना होगा। सप्ताह के आरम्भ में तो सब सामान्य रहेगा किन्तु सप्ताहांत तक आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती है।

कर्क राश‌िः आर्थिक स्थिति पहले से प्रबल होगी

आगामी सप्ताह आपके लिए कुलमिलाकर अच्छा बीतने वाला है। वर्तमान समय आपके लिए राज-योग है इसलिए आपको चिंता करने की ज़रुरत नहीं है। जो व्यक्ति फिलहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे है उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है।

हालाँकि व्यवसायिक तौर पर व्यवसायी उलझन में रहेंगे। किन्तु जो लोग रोजगार में उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा और आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे।

रोमांस में भी आपमें इन से कई व्यक्तियों के विवाह के योग बनते दिख रहे है। अविवाहित जोड़ों के बीच प्रेम-वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपको आर्थिक मजबूती का भी अहसास होगा और आप स्वयं को और भी सशक्त महसूस करेंगे। आपको कई स्रोतों से धन-लाभ प्राप्त होगा।

स‌िंह राश‌िः धन व्यय अधिक होगा

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे। जो भी व्यक्ति आपकी उन्नति से इर्ष्या करते हैं, उन्हें आप बिना प्रतिक्रिया करे ही परास्त कर सकते है। आप बस अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और यूँही क्रियाशील रहें।

अन्यथा बात का बतंगड़ बन सकता है। यह सप्ताह आपके स्वास्थय के लिए सामान्य रहेगा। अपने जीवन में रोमांस बढ़ाने के लिए आप अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत सफ़र पर जा सकते है।

हालाँकि इस सफ़र में धन व्यय अधिक होगा किन्तु आपसी संबंधों में समृद्धि बनाए रखने के लिए थोड़ा खर्चा करना उचित है। साथी के साथ बिताएं हर पल को संजोकर रखे और उनके चेहरे पर मुस्कान बनाए रखे।

कन्या राश‌िः वाणी पर काबू रखने की आवश्यकता है

इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर काबू रखने की आवश्यकता है। अपने मधुर शब्दों से जीवन में खुशियाँ बनाए रखे और प्रशंसा के पात्र बने। इस सप्ताह आपको विशेष तौर पर अपने स्वास्थय की ओर ध्यान देना होगा।

जो व्यक्ति श्वास और हृदय सम्बन्धी रोग से पीड़ित है उन्हें परहेज़ की ज़रूरत है। कार्यस्थल में आपके लिए यह समय हितकारी रहेगा। आपमें से कुछ व्यक्ति नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते है।

आर्थिक रूप से भी आप की स्थिति मज़बूत है और किसी सरकारी संस्था से आपको धन लाभ हो सकता है। रोमांटिक स्तर पर आपको साथी के विश्वास को बनाए रखना है।

आपकी एक छोटी सी भूल उन्हें ठेस पहुँचा सकती है और आपके संबंधों में दरार पैदा कर सकती है। अतः इस दिशा में आपको अपनी सूझबूझ से काम करना होगा।

तुला राश‌िः सप्ताह आपको लाभ अवश्य देगा

आगामी सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की सख्त आवश्यकता है। आप अधिक मानसिक तनाव ले रहे है जिससे आपको उच्च रक्तचाप की समस्या भी हो सकती है।

हालाँकि इस सप्ताह आपके यात्रा के भी ख़ास योग बनते दिखाई दे रहे है। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही आनंदमयी रहेगी और स्फूर्तिपूर्ण रहेगी। इस यात्रा में अवश्य जाए और अपने तनाव को समाप्त करने की ठान ही लीजिए।

व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपको लाभ अवश्य देगा। किन्तु इसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी। रोमांटिक तौर पर इस सप्ताह आपको थोड़ी से कमी महसूस होगी। इसके पीछे का कारण जानने का प्रयास करे। हो सके तो कुछ भी कहने से पहले एक बार अवश्य सोचा ज़रूर करें। आर्थिक रूप से भी पहले की तरह सशक्त रहेंगे।

वृश्च‌िक राश‌िः कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा

इस सप्ताह आप स्वयं में एक प्रकार का जोश, एक नया उत्साह महसूस करेंगे। आपको कुछ नया करने का अवसर भी प्राप्त होगा। इसलिए किसी भी प्रकार के अवसर को पहचानने की नज़र रखे।

आप इस सप्ताह अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित भी है इसलिए हो सकता है कि आप इस समय तनाव में हो। मानसिक तनाव के घेरे में आकर आप स्वयं को ही आहत पहुँचा रहे है। इसी के चलते आप दुर्घटना के शिकार भी हो सकते है। खुद को सँभालने की कोशिश करे।

इस सप्ताह आपको अपने करियर से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। क्योंकि सब कुछ आपके हित में ही होगा। संभव है कि आपको इस दौरान आर्थिक लाभ मिले। यह लाभ किसी ज़माने में परिचित को दी गयी धनराशि भी हो सकती है जो आपके पास वापस आ जाएं।

धनु राश‌िः पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंतित रहेंगे

इस पूरे सप्ताह आप आर्थिक रूप से सशक्त रहेंगे। इस दौरान आपको पारिवारिक सहयोग भी भरपूर मिलेगा और पूर्ण स्वतंत्रता के साथ बेहतर एवं लाभकारी प्रदर्शन करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। किन्तु इसी दौरान आप किसी एक पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंतित भी रहेंगे।

घर-परिवार में सुख-शांति के लिए आपका रुख पूजा-पाठ की ओर भी बढेगा। भगवान और पितृ के नाम लेकर तो अवश्य ही आपकी मानसिक चिंता भी कम होगी। व्यवसायिक स्तर पर भी आपमें से जो लोग नौकरी में हैं उन्हें लाभ प्राप्त होगा।

व्यवसायियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के जीवन में रोमांस की मात्रा में भी वृद्धि होगी। उन्हें साथी से उतना ही प्यार मिलेगा जितना वे उन्हें देंगे।

मकर राश‌िः सप्ताह आर्थिक रूप से सुखद रहने वाला हैं

यह सप्ताह आपके लिए व्यवसायिक स्तर पर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। संभव है कि आपमें से अधिकांश व्यक्ति इस दौरान नए वाहन के सुख से समृद्ध होंगे। इस ख़ुशी को अपने करीबियों के साथ धूम-धाम से बाटेंगे।

स्वास्थय के स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपमें से कुछ व्यक्तियों को बालों की समस्या भी हो सकती है। संभव है कि व्यर्थ तनाव के कारण आपको इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

इसलिए योग या ध्यान का सहारा लें। यह सप्ताह आर्थिक रूप से आपके लिए अत्यंत सुखद रहने वाला हैं। आपको अवश्य ही आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय में आप यदि निवेश भी करते है तो इसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा, ऐसे योग बन रहे है। किन्तु जितनी आय है उतने ही आपके व्यय है। बचत करना आपके लिए संभव नहीं है इसलिए अधिक खर्च ना करें।

कुंभ राश‌िः स्वास्थय की ओर अधिक सजग रहना चाहिए

इस सप्ताह आप अपने जीवन में एक नयी उर्जा का संचार महसूस करेंगे। और यह नयी उर्जा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। वर्तमान समय में आपके सभी शत्रु आपके सामने कमज़ोर पड़ेंगे और चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर सकेंगे।

हालाँकि आपको अपने स्वास्थय की ओर अधिक सजग रहना चाहिए। आयुर्वेदिक उपचार आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत और भाग्य आपको सम्पूर्ण सहयोग देगा।

आप इस समय जिस भी योजना पर काम करेंगे, लाभान्वित होंगे। हालांकि व्यवसायिक ज़िन्दगी में अधिक व्यस्त रहने का सीधा प्रभाव आपकी रोमांटिक ज़िन्दगी पर पड़ेगा। आप अपने साथी को अधिक समय नहीं दे पाएँगे। इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर भी रोकथाम करने की ज़रूरत है।

विज्ञापन

मीन राश‌िः धन आता जाता रहेगा

इस सप्ताह आप विशेष तौर पर अपनी मां के बिगड़ते स्वास्थय को लेकर चिंतित हो सकते हैं। और इस चिंता में आप ना चाहते हुए भी अपनी सेहत को ख़राब कर बैठेंगे। मानसिक तनाव लेने से आप ना तो उनकी सहायता कर पाएंगे ना ही खुद की।

इसलिए बेहतर यहीं है कि आप संयम से काम लें। निजी स्तर पर आप इतना चिंता करेंगे तो व्यवसायिक स्तर पर आप अपने कार्यस्थल में अधिक समय नहीं दे पाएँगे। परिणामस्वरूप आपके काम का स्तर गिरता जाएगा जिस कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।

जीवन के रोमांटिक पहलु पर आप राहत महसूस करेंगे। साथी के साथ आपका सम्बन्ध प्रेम और रोमांच से भरपूर रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिती भी सामान्य रहेगी और धन तो हाथ के मैल की तरह होगा आता-जाता रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें