बैंक में पैसे जमा कराने पहुंचे एक ग्राहक के बैग को काटकर एक महिला ने पैसे निकाल लिए लेकिन उसकी यह हरकत सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। यह मामला अपने ही देश का है हालांकि यह किस जगह का इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई महिला की यह करतूत साफतौर पर देखी जा सकती है। मिरर के अनुसार, महिला पहले बैंक में लगी लंबी लेन में एक आदमी के पीछे खड़ी हो जाती है और फिर ब्लेड से आगे वाले आदमी का बैग काटती है। बैग काटने के बाद वह धीरे से आदमी के बैग में हाथ डाला और पैसे निकाल चुपके से निकल लिया।
इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि महिला अपने मुह से ब्लेड निकाला। बैग काटने के बाद उसने वापस ब्लेड को मुह में रख लिया और फिर बैग से पैसे निकाल लिए।