फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः अक्तूबर महीने का पहला सप्ताह इनके लिए भाग्यशाली रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह आप उत्साहित मूड में रहेंगे, अपनी उपलब्धियों पर आपको अभिमान होगा और प्रसन्नता छाई रहेगी।
विज्ञापन


घर और ऑफिस में आपने अच्छा संतुलन बनाया हुआ है और इस सप्ताहांत का आप भरपूर आनंद लेंगे। घरेलु स्तर पर भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आप देखेंगे कि सब कुछ सामान्य रहेगा।

अपने साथी के लिए समय निकाल कर उन्हें इस सप्ताहांत सरप्राइज दें।

वृष राश‌ि: प‌र‌िवर्तन की ओर अग्रसर रहेंगे

इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को आप जिस प्रकार निभा रहे है, उनसे संबंधित परिस्थितियों को काबू में लाने के अपने तरीके में आप कुछ परिवर्तन लाने की ओर अग्रसर रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को ढालने की आपकी क्षमता दुर्गम हालातों से निपटने में सहायक होंगी।

रोमांटिक स्तर पर आप अपने साथी के प्रति अधिक ध्यान दे पाएंगे। आप दोनों ही अपने-अपने काम से समय निकालेंगे और एक साथ किसी खूबसूरत सफ़र की ओर निकल पड़ेंगे। आप दोनों के इस निजी समय में आप दोनों आपसी बातचीत कर अपने मुद्दों को भी सुलझा सकते हैं।

म‌िथुन राश‌ि: आपके जीवन में बेहतरी आएगी

इस सप्ताह आप खुद को जीवन के हर पहलु, हर दिशा की ओर खिंचाव महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ थोड़ी बहुत ग़लतफहमी होने से आप भावनात्मक तौर पर परेशानी महसूस करेंगे।

जब भी आपको अपने करीबियों की आवश्यकता होंगी वे हमेशा आपके साथ रहेंगे, इसलिए चिंतित ना होए। जीवन के प्रति अपना गंभीर रवैया अपना कर आप व्यावसायिक तौर पर सहायता प्राप्त कर सकते है। आपके व्यवहार में इन परिवर्तनों से आपके जीवन में बेहतरी आएगी।

कर्क राश‌ि: कर‌ियर के प्रत‌ि सतर्क रहें

इस सप्ताह कुछ अनपेक्षित समस्याओं के उत्पन्न होने से आप चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। आमतौर से अधिक ग़लतफ़हमियां पैदा होने के आसार है। अपने वर्तमान रिश्ते में भी आप कई समस्याओं का सामना करेंगे।

करियर के स्तर पर आप को पहले से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आप अपने काम में ध्यान नहीं देंगे तो आपकी कुछ योजनायें विफल हो सकती है। इस सप्ताह आपको ग़लतफ़हमियों को पनपने से रोकना होगा।

स‌िंह राश‌िः आर्थ‌िक मामलों में सावधानी जरुरी है

इस सप्ताह आप अपने करियर स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एक रुके हुए कार्य में आखिरकार कुछ तेज़ी दिखाई देगी। हालांकि सप्ताहांत तक आप को आर्थिक तौर पर थोडा सावधान रहने की ज़रुरत है।

घरेलू मामलों में आप बहुत ही ध्यान देंगे, खासकर घर की साज-सज्जा इत्यादि जैसे कार्यों में। इस पूरे सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और सम्भावना है कि इस समय कोई खास आपकी ज‌िन्दगी में आए।

कन्‍या राश‌िः आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी

व्यक्तिगत स्तर पर एक पुरानी समस्या के निदान मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। आप कम तनाव में रहेंगे और दोस्तों के साथ भी समय बिता सकेंगे। आप में से कुछ व्यक्तियों को काफी जद्दोजहद के बाद रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

अपने प्रयासों के सहारे आप अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान निकल सकने में कामयाब होंगे। आपके कठिन परिश्रम से ही आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी।

तुला राश‌िः पर‌िवार के साथ यात्रा कर सकते हैं

इस सप्ताह किसी भी प्रकार के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। घर-परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करने हेतु प्रयासरत रहें। एक छोटा सी पारिवारिक सफ़र की योजना बना सकते है। इससे आप तनाव से छुटकारा पा सकते है।

रोमांटिक स्तर पर यदि आप अकेले है तो सम्भावना है कि इस सप्ताह कोई आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। साथी से अपने मन की बात कहने से भी आप पीछे नहीं हटेंगे।

वृश्चिक राशि: निजी कारणों से आप विचलित रहेंगे

इस सप्ताह कुछ निजी कारणों से आप विचलित रहेंगे। जब हालात आपके काबू में नहीं होंगे तो संभव है कि आप अपना आपा खो बैठे या इस दौरान खराब मूड में रहें।

खुद को संतुलित रखे और अपने क्रोध के चलते साथी का दिल न दुखाए और अपने रिश्ते में दरार पड़ने से रोके। आप में से कुछ व्यक्ति एक छोटी सी यात्रा में जा सकते है। इस यात्रा के व्यवसायिक होने के आसार अधिक है।

धनु राश‌िः हफ्ता उलझन भरा रह सकता है

इस सप्ताह आपके समक्ष कई ऐसी परिस्थितियाँ  आएंगी जिनसे आप भावनात्मक तौर पर आहत हो सकते है। किसी के साथ ग़लतफहमी पैदा होने या उनका सामना करने की सोच ही आपको विचलित कर सकती है।

यहां तक कि आप कार्यस्थल में भी ध्यान नहीं दे पाएँगे। आपके यह निजी मसलें आपको सिर्फ कुछ समय के लिए ही परेशान करेंगे और जब आप अपनी सोच को काबू कर, चीज़ों को स्वीकार करने में सक्षम हो जाएँगे तब यह समस्याएँ खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।

मकर राश‌ि: सप्ताहांत आपके लिए रोमांचक रहेगा

इस सप्ताह घरेलु स्तर पर अच्छे समय के संकेत है। आप आशावादी सोच के धनि रहेंगे और अपनी ज़िन्दगी में सुधार लाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। अपने साथी के साथ आप रोचक वार्तालाप का भव्य आनंद लेंगे।

आपके अच्छे मूड से यह सुनिश्चित रहेगा कि इस बार यह सप्ताहांत आपके लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा। कार्यस्थल में आपको अपने व्यवहार में गंभीरता लानी होगी क्योंकि कुछ लोग आपके काम का श्रेय ले सकते है।

कुंभ राश‌ि: परेशानी महसूस करेंगे

इस सप्ताह आप थोड़े से विचलित रहेंगे और अपने काम की ओर ध्यान देने में परेशानी महसूस करेंगे। आपके इस व्यवहार से अपनी समय-सीमाओं को पार कर पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

साथी के साथ भी अपने संबंध को लेकर आप नाखुश रहेंगे। आप दोनों के बीच छोटी-छोटी परेशानियाँ आपके बीच दूरियों को और भी बढ़ा रही है। वाद-विवाद अधिक होने लगा है, जिसके चलते आप अधिक तनाव में रहते है। किन्तु घबराए नहीं, यह दौर अस्थायी है।
विज्ञापन

मीन राश‌ि: लक्ष्यों की ओर आसानी से बढ़ते रहेंगे

इस सप्ताह आपकी एकाग्रता में कोई कमी नहीं होगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर आसानी से बढ़ते रहेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत स्तर पर आप कई परिवर्तन देखेंगे।

ये परिवर्तन स्वाभाविक तौर से सकारात्मक होंगे। आर्थिक स्तर पर बात करे तो आपके लिए यह समय एकदम सुखद है। आपके किसी प्रियजन के विचार आपके व्यक्तिगत में सकारात्मक व्यवहार लाने में सहायक होंगे। आप सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें