फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या: दिल्ली टू इलाहाबाद चार स्पेशल ट्रेनें

Thu, 07 Feb 2013 11:52 PM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने वाले वीआईपी की संख्या बढ़ती देख रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें मौनी अमावस्या के दिन एसी स्पेशल ट्रेन भी है। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री स्नान के लिए पहुंच सकते हैं। इन ट्रेनों के ठहराव भी सिर्फ गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल पर ही दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज, दूरंतो एक्सप्रेस समेत दिल्ली रूट की सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। किसी भी ट्रेन में अगले दस दिनों तक कोई जगह नहीं है। प्रतीक्षासूची में टिकट लेने के लिए भी यात्रियों को मारामारी करनी पड़ रही है। सात फरवरी से शुरू हो रही स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को इस परेशानी से निजात दिला सकती हैं।

पहली गाड़ी 04002 नई दिल्ली-इलाहाबाद स्पेशल सात फरवरी को नई दिल्ली से रात 10.35 बजे छूटेगी और सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंचा देगी। गाड़ी 04003 आठ फरवरी को इलाहाबाद जंक्शन से अपराह्न 3.15 बजे छूटकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन में तीन एसी-2, आठ एसी-3, सात स्लीपर और एक साधारण कोच रहेंगे।
विज्ञापन


दूसरी गाड़ी 04004 नई दिल्ली से आठ फरवरी की शाम 7.40 बजे छूटकर भोर में 4.20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। वापसी में नौ फरवरी को इलाहाबाद अपराह्न 1.10 बजे छूटेगी।

तीसरी गाड़ी 4006 दिल्ली सराय रोहिल्ला से नौ फरवरी की रात 10 बजे छूटेगी और सुबह 6.10 बजे इलाहाबाद पहुंचाएगी। वापसी में 10 फरवरी को अपराह्न 3.15 बजे इलाहाबाद जंक्शन से छूटकर 11.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी 18 कोच एसी-3 के लगाए जाएंगे। इसमें कोई स्लीपर कोच नहीं रहेगा।

चौथी ट्रेन 04008 नई दिल्ली से 10 फरवरी की रात 7.40 बजे छूटकर भोर में 4.20 बजे इलाहाबाद पहुंचा देगी। 11 फरवरी को वापसी में यह गाड़ी जंक्शन से अपराह्न 3.15 बजे चलकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें