फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और अध्यात्म की नगरी में भी लहराया तिरंगा

Sat, 26 Jan 2013 01:15 PM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
64वें गणतंत्रता दिवस के अवसर पर धर्म और अध्यात्म की महाकुंभ नगरी में धर्मध्वजा और भगवा के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया गया। धर्म नगरी में शंकराचार्य शिविर, विभिन्न अखाड़ों, महंतों, महामंडलेश्वरों के शिविरों के साथ अन्य पंडालों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके साथ देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रयागराज में गगनचुंबी धर्मध्वजा के साथ तिरंगा फहराने का मौका छह साल बाद मिला है। इस मौके पर साधु-संतों के साथ कल्पवासियों में भी देशभक्ति की भावना पूरे उफान पर रही। शिविरों में बड़े-बड़े राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं।  साथ ही रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा, शिव पुराण आदि के बीच देशभक्ति गीतों की स्वर लहरी भी मेला क्षेत्र में गूंज रही है।
विज्ञापन


मुख्य कार्यक्रम सेक्टर 11 स्थित शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में हो रहा है। यहां सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें