फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ को एमपी टूरिज्म ने हवाई मार्ग से जोड़ा

Tue, 05 Feb 2013 02:19 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ में पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म कारपोरेशन ने शानदार मौका देने का निर्णय लिया है। कारपोरेशन इंदौर से इलाहाबाद के बीच नौ सीट का चार्टर्ड जहाज चलाने जा रहा है। यह जहाज भोपाल और खजुराहो को जोड़ते हुए इलाहाबाद पहुंचेगा। यह उड़ान मंगलवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही किसी भी राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभ के लिए चार्टर्ड विमान चलाने वाला एमपी टूरिज्म पहले पायदान पर आने जा रहा है। पर्यटन और हवाई परिवहन सेवा से जुड़े जानकारों के मुताबिक अबकी महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

विदेशी पर्यटक खजुराहो, वाराणसी और सारनाथ के रास्ते पहुंच रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश से भी यात्री संगम में डुबकी लगाने के लिए आ रहे हैं। इस मौके को भुनाने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने संगम नगरी के लिए चार्टर्ड विमान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उड्डयन विभाग के सूत्रों के मुताबिक बमरौली एयरपोर्ट पर विमान उतारने के लिए वायु सेना की मंजूरी भी मिल गई है। एमपी टूरिज्म कारपोरेशन के महाप्रबंधक आरपी चौहान के मुताबिक इंदौर से यह चार्टर्ड विमान सुबह 10 बजे उड़ेगा और अपराह्न 1.15 बजे इलाहाबाद पहुंचेगा। इलाहाबाद से दोपहर 1.30 बजे उड़ान होगी। यह विमान पांच, सात, नौ, 11, 14, 16, 18, 19, 24 और 26 फरवरी तथा नौ और 11 मार्च को उड़ेगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद से किराया
खजुराहो    2100 रुपए
भोपाल     8300 रुपए
इंदौर      9500 रुपए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें