फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ मेले का हवाई निरीक्षण कर उड़न खटोले में उड़ गए मंत्री जी

Tue, 19 Feb 2013 11:57 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कहर से महाकुंभ में कोहराम मचा है लेकिन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव को इसकी फिक्र नहीं है। मंत्रीजी सोमवार को इलाहाबाद पहुंचे लेकिन मेला क्षेत्र का हेलीकाप्टर से हवाई निरीक्षण कर निकल गए। पुलिस लाइन में अफसरों संग बैठक कर मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और चार दिन में सबकुछ दुरुस्त करने की बात कहते हुए उड़न खटोले से उड़ गए।
विज्ञापन


महाकुंभ को बसाने, सजाने, संवारने की अहम जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की थी। बारिश से व्यवस्था की पोल खुली और धार्मिक मेले में भागमभाग जैसी नौबत आ गई। सब कुछ तहस-नहस हुआ लेकिन विभाग के मंत्री शिवपाल के पास मेला में जाने, वहां लोगों का दर्द समझने का वक्त नहीं था।

लोक निर्माण मंत्री का उड़न खटोला पुलिस लाइन में उतरा। यहां से मंत्री दिवंगत विधायक महेश नारायण सिंह के आवास जुनैदपुर, हंडिया गए। वहां से लौटने पर मंत्री ने पुलिस लाइन सभागार में डीएम, एसएसपी, मेलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा, मेला क्षेत्र में चार दिन में सबकुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा स्नान से पहले सब दुरुस्त मिलेगा। बहुत सारे कल्पवासी मेले से चले गए, अब मंत्रीजी कल्पवासियों को सुधिवा दिए जाने की जुबानी बात कह गए। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव ने मंत्री से अवर अभियंताओं द्वारा जिम्मेदारी से काम न किए जाने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो दूसरे जिलों से कर्मचारी बुला लिए जाएं। बैठक में एसएसपी मोहित अग्रवाल, डीएम राजशेखर समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें